रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को नर्सिंग एवं आईटीआई कौशल कॉलेज और कल्याण गुरुकुल के 500 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र सौंपा है। कार्यक्रम में कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा आईटीआई कौशल कॉलेज नगरा टोली में आयोजित की गयी। मौके पर नर्सिंग परीक्षा में टॉप करने वाली छात्रा संध्या कुमारी तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मनोती पहाड़ीन को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिसर के अलग-अलग सेक्शन में जाकर निरीक्षण करते भी दिखें। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का फोकस रोजगार पर है। कैसे युवाओं को हुनर किया जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब तक 30 हज़ार युवकों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सेवा कैफे का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री चंपई सोरेन भी शामिल रहे।









