सोनाहातू (रांची) : सिल्ली के पूर्व विधायक अमित कुमार महतो द्वारा खतियान के हित में विधानसभा घेराव करने के आरोप में जेल भेजे जाने पर उनके समर्थकों के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला। सोनाहातु प्रखंड मुख्यालय के मुख्य सड़क पर शनिवार देर शाम सिल्ली के पूर्व विधायक अमित कुमार महतो के समर्थकों ने सैकड़ों की तादाद पर जन आक्रोश जुलूस निकाला। जो भकुवाडीह मोड़ से जुलूस निकाल कर सोनाहातु जामुदाग रोड पर सरकार के विरुद्ध में नारेबाजी करते हुए सोनाहातु बाजार के मुख्य चौराहे पर पुतला दहन किया।
वहीं आक्रोशितों ने झारखंड सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। अमित महतो के समर्थकों ने चेतावनी दिया कि जल्द से जल्द सिल्ली के पूर्व विधायक अमित कुमार महतो को जेल से रिहा किया जाए। अगर रिहाई नहीं किया जाता है तो खतियान समर्थकों द्वारा उग्र आन्दोलन किया जाएगा।










