Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या में विचार गोष्ठी का आयोजन 

September 13, 2024
in Jharkhand
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या में विचार गोष्ठी का आयोजन 
Share on FacebookShare on Twitter

आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि हिंदी ने हमें दुनियाभर में पहचान दिलाई है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई देशों में हिंदी बोली जाती है। हिंदी भाषा भारत के बाहर 20 से अधिक देशों में बोली जाती है। हिंदी का महत्व इस बात से पता चलता है कि आज देश में डॉक्टरी और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कई संस्थानों में हिंदी माध्यम में होने लगी है। एमबीबीएस व बीटेक की किताबें हिंदी में आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग हिंदी का इस्तेमाल करने लगे हैं।उन्होंने आगे कहा कि हिंदी महज भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान है। हिंदी बोलें, रोजमर्रा के व्यवहारिक जीवन में अमल में लाएं, हिंदी सीखें और सिखाएं।

उन्होंने अपने भाषण का समापन इन पक्तियों के साथ किया,
बाकी भाषा को मैंने महज किताबों में रखा,
हिंदी को सब जगह अपने भावों में रखा।
हिंदुस्तान की जान है हिंदी, देश की पहचान है हिंदी सात समंदर पार भी… हिंदुस्तान की शान है हिंदी।
मुख्य वक्ता प्रसिद्ध साहित्यकार श्री महादेव टोप्पो ने हिन्दी को रोजगार परक भाषा बताते हुए कहा कि आप हिन्दी के माध्यम सेअनुवादक,उदघोषक और पत्रकार बन सकते हैं। उन्होंने फादर कामिल बुल्के को सच्चा हिन्दी सेवी बताया। इससे पहले हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ जिन्दर सिंह मुण्डा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की भाषाई विविधताओं को जोड़ने में हिन्दी एक कड़ी के रूप में काम करती है। दुनिया की सभी समृद्ध भाषाओं के शब्द हिन्दी में शोभायमान हैं। हिन्दी महज भाषा नहीं वरन् भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक सेतु भी है। डॉ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आर से आमंत्रित प्रो डॉ नीरज कुमार ने हिन्दी दिवस पर अपनी बात रखी। डॉ बिनोद कुमार ने कहा कि हिन्दी के विकास में क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं की अहम भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेन्द्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ मृत्युंजय कोईरी ने किया। इस कार्यक्रम की सफलता में शोधार्थी संजय कुमार साहू, नीतेश, अनुष्का, आलोक,विधान, मनीष समेत सभी विद्यार्थियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी

April 10, 2026
निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण
Jharkhand

निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

April 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
  • निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.