गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज में चार सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी किया। इस दौरान प्रिंसिपल समेत कॉलेज के सभी प्रोफेसर व कर्मी ऑफिस से बाहर रहे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की मांगे है कि कॉलेज में इंटर की पढ़ाई को लेकर नामांकन जल्द लिया जाय। कॉलेज में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाय। नई शिक्षा नीति के तहत पुस्तकों को पुस्तकालय में मंगाया जाय एवं कॉलेज परिसर में पानी की समस्या को जल्द दुरस्त किया जाय।
इस तालाबंदी के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल समेत सभी प्रोफेसर बाहर खड़े रहे। प्रिंसिपल का कहना है कि इंटर में पढ़ाई को लेकर विश्वविद्यालय से आदेश है कि नया नामांकन नहीं लिया जाय।









