Thursday, May 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुंह ढककर चुपके से कोर्ट पहुंची एक्ट्रेस अमीषा पटेल, कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला 

June 17, 2023
in Jharkhand, Top News
amisha patel
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह मुंह ढककर चुपके से कोर्ट पहुंची थी, लेकिन मीडियाकर्मयों को इसकी खबर लग गई थी, जिसके बाद मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। हालांकि वह कुछ मीडिया के सामने बोल नहीं पाईं।

धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत

अमीषा पटले धोखाधड़ी केस का सामना कर रहीं हैं। इसी सिलसिले में उन्हें रांची की अदालत में हाजिर होना पड़ा। राहत की बात ये है कि एक्ट्रेस को धोखाधड़ी मामले में जमानत मिल गई है। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें दोबारा 21 जून को पेश होने का निर्देश दिया है।

रांची सिविल कोर्ट ने जारी किया था वारंट

दरअसल कुछ महीने पहले ही उनके खिलाफ रांची सिविल कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया था। मामला धोखाधड़ी और ढाई करोड़ रुपये के लेनदेन से जुड़ा है। दरअसल रांची के ही अरगोड़ा में रहने वाले अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 में सीजीएम कोर्ट में शिकायत की थी। अजय कुमार सिंह एक उद्योगपति और फिल्म निर्माता हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में वर्ष 2017 में डिजिटल इंडिया को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें अमीषा पटेल संग अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर साथ बैठे थे। इसी बीच दोनों की मुलाकात हुई। उसी दौरान फिल्म निर्माता अजय को मूवी में पैसे लगाने का ऑफर मिला। जिसके बाद अजय ने 2.5 करोड़ रुपए का चेक अमीषा के खाते में ट्रांसफर किया था। फिल्म देसी मैजिक का निर्माण करने के नाम पर अजय से अभिनेत्री अमीषा ने पैसे तो ले लिए पर पिक्चर का निर्माण आज तक नहीं हो पाया। जब अजय ने अपने पैसे वापिस लेने की मांग की तो बहुत टाल मटोल के साथ अमीषा पटेल ने 1 करोड़ का चेक काट कर दिया जो कि बाउंस कर गया।

अमीषा पर चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप

अमीषा पटेल पर रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने चेक बाउंस होने, धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया था। अमीषा पर आरोप है कि उन्होंने एक फिल्म के प्रमोशन और पब्लिसिटी के लिए रांची के रहने वाले फिल्ममेकर अजय कुमार सिंह से 2.5 करोड़ रुपये लिए थे। फिल्म पूरी होने के बाद ब्याज समेत पैसे वापस करने थे। लेकिन 2013 में शुरू हुई ये फिल्म पूरी नहीं हो रही थी। लिहाजा अजय सिंह ने अपने पैसे वापस मांग लिए थे। अमीषा पर आरोप है कि उन्होंने अजय कुमार सिंह के पैसे नहीं लौटाए।

21 जून को दोबारा हाजिर होने का निर्देश

अजय कुमार सिंह की वकील विजया लक्ष्मी श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल उन्हें जमानत मिल गई है, लेकिन कोर्ट ने 21 जून को दोबारा हाजिर होने का निर्देश दिया है। वहीं, एक्ट्रेस अमीषा पटेल की तरफ से उनके अधिवक्ता जयप्रकाश ने पक्ष रखा। आपको बता दें कि धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में कई बार अमीषा पटेल के नाम समन जारी हो चुका है, लेकिन वो कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही थीं। बाद में कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।

Related Posts

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
Jharkhand

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक

May 14, 2026
अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
Jharkhand

अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख

May 14, 2026
अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस
Jharkhand

अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

May 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
  • अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
  • अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.