Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: उपायुक्त और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कृषि मेला का भव्य शुभारंभ, 800 किसानों ने लिया भाग

कृषि मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी: आधुनिक खेती की नई राह

January 30, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: उपायुक्त और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कृषि मेला का भव्य शुभारंभ, 800 किसानों ने लिया भाग
Share on FacebookShare on Twitter
  • कृषि महाविद्यालय गढ़वा के प्रांगण में जिला स्तरीय कृषि मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी का उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
  • उन्नत बीज और आधुनिक कृषि उपकरणों का प्रदर्शन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
    **************************************

दिनांक 30 जनवरी 2025 को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कृषि महाविद्यालय गढ़वा के प्रांगण में जिला स्तरीय कृषि मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें 800 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, जिप अध्यक्ष शांति देवी, जिप उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, सभी विधायक प्रतिनिधिओं समेत अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कृषि मेला का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है ,इसलिए किसानो के हितो को ध्यान में रख कर कृषि विभाग कई योजनाएं चला रही है। कृषि मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। कृषि विभाग अनुदान पर किसानो को कई तरह की सुविधाएं दे रही है। सभी किसानों को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने किसानों से कहा कि खेती कर स्वयं समृद्ध बनें और गढ़वा जिला को भी समृद्ध बनाने में अपना योगदान दे। उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रचार-प्रसार का निर्देश देते हुए कहा कि सरकार किसानों की मदद के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने किसानों से अपनी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

डीसी ने कहा कि कृषि मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी से किसानों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग किसानो का जीवन स्तर उंचा करने तथा उनके उत्पादों को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। कृषि के क्षेत्र मे किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए तालाब, आहर, सामूहिक खेती तथा पावर टीलर व ट्रैक्टर सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि से संबंधित हर चीजों को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने मेला में उपस्थित किसानों को बधाई दी एवं उनके द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के अच्छे किस्म के सब्जी आदि के स्टॉलों सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालका निरीक्षण किया।

कृषि मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी में कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। कृषि मेला में किसानों द्वारा उत्पादित फसल का उद्यान प्रदर्शनी लगाया गया। जिसमें कोहड़ा, कद्दू, अमरूद, पपीता, बैर, केला, मटर, नींबू, हल्दी, आलू, पतगोभी, मूली, शलजम, मिर्चा, टमाटर, गजर, सेम, ब्रोकली, फूलगोभी, प्याज, अदरक, लहसुन समेत कई सब्जी और फल-फूल की प्रदर्शनी लगाया गया। मेला में किसानों को विज्ञान एवं वैज्ञानिक पद्धति से जैविक खेती एवं अन्य फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मेला सह प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को नई-नई तकनीक से खेती करने का जानकारी उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने राज्य बागवानी मिशन (गैर कार्यान्वित जिलों में) योजना अंतर्गत ग्रीन सेडनेट हाउस निर्माण की स्वीकृति राशि सांकेतिक रूप से लाभुकों को दिया। इसके अलावे रोटावेटर प्रेयर पंप इत्यादि का भी वितरण किया गया तथा लगभग 300 किसानों को विभिन्न फसलों के प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया।

मौके पर उपरोक्त के अतिरिक्त कृषि पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, गव्य पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य पदाधिकारी एवं कृषि विभाग के कर्मी, किसान मित्र समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Posts

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
Jharkhand

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR

July 5, 2026
गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
Jharkhand

गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”

July 5, 2026
गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Jharkhand

गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

July 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.