Saturday, September 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नई दिल्ली में झारखंड भवन को बनाएंगे मॉडल सेंटर! रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल का सख्त निरीक्षण

न्यू झारखंड भवन का विस्तृत औचक निरीक्षण, पारदर्शिता, डिजिटल मॉनिटरिंग और बेहतर सुविधाओं पर दिया जोर

May 3, 2026
in Jharkhand, Top News
नई दिल्ली में झारखंड भवन को बनाएंगे मॉडल सेंटर! रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल का सख्त निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर श्री अरवा राजकमल ने नए झारखंड भवन का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं तकनीक-संचालित व्यवस्था विकसित करने पर जोर|

झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर श्री अरवा राजकमल ने आज न्यू झारखंड भवन का विस्तृत औचक निरीक्षण कर समग्र व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान भवन की मेंटेनेंस, हाउसकीपिंग, रसोई संचालन ,कर्मचारियों की उपस्थिति विवरणी,कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का भौतिक सत्यापन किया गया।

उन्होंने अधिकारियों को न्यू झारखंड भवन को बेहतर प्रशासनिक समन्वय एवं जनसुविधाओं के मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही, कर्मचारियों का सुव्यवस्थित विवरण संधारित करने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी एवं तकनीक-सक्षम बनाने हेतु इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल एवं डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने पर बल दिया। ऑनलाइन फीडबैक प्रणाली शुरू करने एवं मैनुअल रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने, शौचालय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं कूड़ा-कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के सख्त निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों की जानकारी ली तथा उनके त्वरित, व्यवहारिक एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, न्यू झारखंड भवन परिसर में उद्योग विभाग एवं JTDC कार्यालय प्रारंभ करने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिससे दिल्ली स्थित झारखंड भवन को राज्य के प्रशासनिक, औद्योगिक, पर्यटन एवं जनसंपर्क गतिविधियों के प्रभावी केंद्र के रूप में और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने रसोई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि भोजन की आपूर्ति समय पर एवं बिना किसी विलंब के सुनिश्चित की जाए, ताकि भवन में ठहरे अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Posts

आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां
Bihar

आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां

September 12, 2026
लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
Jharkhand

लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’

September 11, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’
Jharkhand

डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

September 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां
  • लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
  • डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.