Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बीजेपी कार्यालय घेरने गए आदिवासी संगठनों को बाबूलाल मरांडी ने बताया फर्जी, कहा- जमीन दलाल थे सभी

July 9, 2023
in Jharkhand, Top News
बीजेपी कार्यालय घेरने गए आदिवासी संगठनों को बाबूलाल मरांडी ने बताया फर्जी, कहा- जमीन दलाल थे सभी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : प्रदेश अध्यक्ष बनते ही पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रेस हो गये हैं। हालिया ट्वीट से ये साफ जाहिर हो रहा है की उनकी सक्रियता अब बढ़ गई है। वैसे वे किसी न किसी मुद्दे पर ट्वीट करते रहते हैं। अब उनका एक नया ट्वीट वायरल हो रहा है, जहां बीजेपी कार्यालय घेरने गए आदिवासी संगठनों के लोगों को फर्जी बताया और जमीन दलाल की उपाधि भी दे दी।

बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर बीते कुछ साल के कई घटनाओं को मुद्दा बनाया। उन्होंने ट्वीट कर सवालिया लहजे में लिखा कि मजाल है कि ये लोग रुबिका पहाड़िया की नृशंस हत्या पर किसी कार्यालय का घेराव करें ? मजाल है कि राजपरिवार के चमचे लोग दारोग़ा रूपा तिर्की की मौत के बाद भी उसकी इज़्ज़त पर कीचड़ उछालने वाले डीएसपी प्रमोद मिश्रा पर कार्रवाई के लिये आवाज़ उठाएं ?

चाईबासा में पांच-पांच आदिवासियों की हत्या पर इनके मुंह में दही जम गया था ? गौ-तस्करों ने एसआई संध्या तोपनो को इसी रांची के सिंह मोड़ में कुचलकर मार डाला, तब इनका आदिवासी प्रेम कहां शांत पड़ा था ?

मध्य प्रदेश में आदिवासियों को मिलता है इंसाफ

आज मध्य प्रदेश की जिस घटना को लेकर ये घेराव करने उतरे हैं, उसपर तो वहां की सरकार ने कार्रवाई भी की और पीड़ित को मुआवजा और सम्मान भी दिया। यहां तो आदिवासियों की रेप और हत्या के बाद इंसाफ तक नहीं मिलता।

मालिक के इशारे पर कर रहे हंगामा

बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन का बिना नाम लिए ट्वीट लिखा कि मालिक के इशारे पर हल्ला-हंगामा करने वाले फर्जी आदिवासियों को जनता पहचानती है। जमीन दलाल कब से आदिवासियों के हितैषी हो गए ?

बता दें कि बीते दिन आदिवासी संगठनों द्वारा यूसीसी और पेशाब कांड को लेकर बीजेपी कार्यालय का घेराव किया जाना था। हालांकि प्रशासन द्वारा उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर पहले ही रोक दिया गया था। उस दौरान बाबूलाल मरांडी इस्तीफा दो अर्जुन मुंडा हाय हाय के नारे लगाए गए।

कैमरा के सामने कुछ भी बोलने से बचते नजर आये बाबूलाल

जब इस ट्वीट पर बाबूलाल से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ लहजे में कहा कि इस मुद्दे को लेकर हमने कल ही कह दिया है। फर्जी आदिवासी वाले बयान पर कैमरा के सामने कुछ भी बोलने से बचते नजर आये।

पेशाब कांड की घटना को लेकर आदिवासियों में नाराजगी

हालांकि पेशाब कांड की घटना पूरे देश में एक नई बहस छेड़ दी है। इसको लेकर झारखंड के आदिवासियों में भी काफी नाराजगी देखी जा रही है। सड़क पर उतरकर जिस तरह आदिवासियों ने केंद्र सरकार और प्रदेश बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया है आने वाले 2024 के चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है।

Related Posts

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026
शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
Jharkhand

शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’

July 24, 2026
सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार
Jharkhand

सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
  • सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.