Thursday, April 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

विपक्षी एकता की बैठक से पहले बिहार में ED-IT की धमक, सीएम नीतीश के करीबी मंत्री विजय चौधरी के साले के कई ठिकानों पर छापा

June 22, 2023
in Bihar, Top News
ed raid
Share on FacebookShare on Twitter

बेगूसराय : विपक्षी एकता की बैठक से पहले बिहार में ईडी और आईटी की टीम ने छापेमारी की है। यह छापेमारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी के साले अजय के यहां हो रही है। अजय सिंह उर्फ कारू सिंह उद्योगपति हैं। उनकी अपनी लोहे की फैक्ट्री है और ठेकेदार भी हैं। बेगूसराय में ईडी और इनकम टैक्स की टीम ने सुबह-सुबह ही धावा बोल दिया था। अब इस छापेमारी से बिहार की राजनीति एक फिर गरमा गई है। बता दें कि राजधानी पटना में शुक्रवार यानी 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक होनी है। जिसमें देशभर के कई पार्टियों के दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

सुबह करीब छह बजे के आसपास पहुंची टीम

फिलहाल किस मामले में जांच एजेंसियों की टीम पहुंची है यह अभी साफ नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि आज गुरुवार की सुबह करीब छह बजे के आसपास जांच एजेंसियों की टीम अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह के बेगूसराय के श्रीकृष्णा नगर स्थित आवास पहुंच गई थी। हालांकि छापेमारी के करीब चार घंटे होने को चला है लेकिन अब तक कोई जानकारी बाहर निकल कर नहीं आई है।

शुरू करने वाले थे इथेनॉल की फैक्ट्री

जानकारी के अनुसार, विजय चौधरी के साले अजय सिंह उर्फ कारू सिंह बिहार के चर्चित उद्योगपति हैं। मुख्य पेशा ठेकेदारी रहा है। हालांकि इनके पास कुछ फैक्ट्री भी हैं। फैक्ट्री में मुख्य रूप से ये छड़ का धंधा करते हैं। चर्चा ये भी है कि हाल के दिनों मे ये इथेनॉल की फैक्ट्री भी शुरू करने वाले थे। ठेकेदारी भी बड़े पैमाने पर चलती है। अब अचानक छापेमारी से जिले में हड़कंप मच गया है।

एक साथ कई ठिकानों पर हो रही छापेमारी

बताया जा रहा है कि श्रीकृष्णा नगर स्थित आवास के अलावा टीम मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव और फुलवरिया थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री पर एक साथ छापेमारी कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह होने से पहले ही करीब एक दर्जन से अधिक गाड़ी अजय सिंह के आवास के आसपास आई और रुक गई। फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

छापेमारी पर उठ रहे सवाल

बता दें कि जांच एजेंसियों के पहुंचने की टाइमिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। कल पटना में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विपक्षी दलों की बैठक है। विपक्ष पहले से ही आरोप लगा रहा है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को परेशान किया जा रहा है।

Related Posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
Jharkhand

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह

April 23, 2026
देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
Jharkhand

देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन

April 23, 2026
रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

April 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
  • देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
  • रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.