Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

भागलपुर : जेल में बंद पति को देख गर्भवती पत्नी की हुई मौत, 27 जून होनी थी डिलीवरी

June 7, 2023
in Bihar, Top News
pallvi
Share on FacebookShare on Twitter

भागलपुर : जिला के विशेष केंद्रीय कारा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां जेल में बंद पति को देख पत्नी ने दम तोड़ दिया। भागलपुर के घोघा गोविंदपुर के स्वर्गीय राजेश प्रसाद यादव के पुत्र गुड्डू यादव और घोघा जानिडीह की पल्लवी यादव की दो वर्ष पहले लव मैरिज शादी हुई थी। वह 8 महीने से गर्भवती भी थी।

आठ महीने की गर्भवती महिला

विवाहिता आठ महीने की गर्भवती थी। चिकित्सकों द्वारा 27 जून को डिलीवरी का डेट दिया गया था, लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। बताया जाता है कि 6 जून को पल्लवी जेल में बंद पति गुड्डू से मिलने के लिए पहुंची थी। नंबर आने पर जैसे ही गुड्डू उसके सामने आया तो पल्लवी बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद आनन-फानन में उसे मायागंज अस्पताल लाया गया। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। पल्लवी की मौत के साथ-साथ उसकी पेट में पल रहा बच्चा भी इस दुनिया में नहीं रहा।

pallvi1

जमीनी विवाद में जेल में बंद है गुड्डू यादव

कुछ दिन पहले विक्की यादव और गुड्डू यादव के बीच जमीनी विवाद हुआ था। जिसमें 307 में गुड्डू यादव को जेल हो गई थ।, जमीन विवाद में गुड्डू यादव विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर में 8 महीने से कैद था। उनसे विशेष केंद्रीय कारा मे मुलाकाती के दौरान पति का चेहरा देखते ही बेसुध होकर उसकी पत्नी पल्लवी यादव गिर गई। इसके बाद आनन-फानन में मायागंज अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुड्डू के भाई ने पुलिस प्रशासन पर लगाया मनमानी का आरोप

वहीं गुड्डू के भाई बिक्की यादव का कहना है कि पुलिस की मनमानी के चलते मेरी भाभी की जान गई है। पुलिस ने पैसे लेकर मेरे भाई को जबरन जेल भेज दिया है। क्योंकि विपक्ष पैसे वाले हैं। उनसे पैसे लेकर पुलिस वाले ने मेरे भाई को जेल भेज दिया। अगर भैया जेल नहीं गए होते तो शायद यह घटना नहीं घटती। आज पूरा घर बिखर गया, इसका जिम्मेदार सिर्फ पुलिस प्रशासन है।

पति ने दी मुखाग्नि

पल्लवी की मौत के बाद परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए हामी नहीं भरी। इसके बाद कानूनी लिखा-पढ़ी के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया था। अंतिम संस्कार के लिए पल्लवी का पति पुलिस की सुरक्षा में श्मशान घाट पहुंचा, फिर उसने पत्नी की चिता को आग दी। इस घटना से हर कोई हतप्रभ है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

Related Posts

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
Jharkhand

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR

July 5, 2026
गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
Jharkhand

गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”

July 5, 2026
गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Jharkhand

गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

July 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.