Sunday, June 15, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

बिहार में का बा..! Season 2 : इस बार नेहा सिंह ने नीतीश और तेजस्वी को घेरा, नालंदा हिंसा पर गाने ने मचाया बवाल

कवि कुमार विश्वास भी हुए मुरीद, नेहा सिंह को सराहा

April 8, 2023
in Bihar
neha singh
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार में का बा..! Season 2 : अपने लोक गीतों से सियासी गलियारों में घमासान मचाने वाली गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘यूपी में का बा…’ गीत के जरिए योगी आदित्यनाथ सरकार को कई मुद्दों पर घेरने के बाद इस बार उन्होंने ‘बिहार में का बा…’ के जरिए राज्य के सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बिहार में रामनवमी पर्व पर हुई हिंसा, नीतीश और तेजस्वी की जोड़ी, बेरोजगारी के साथ ही सरकार की कई अन्य नीतियों को कठघरे में खड़ा करते हुए सवाल किए हैं। इस पर जाने माने कवि डॉ. कुमार विश्वास ने भी रिएक्शन दिया है।
बिहार में का बा..! Season 2 गीत के बोल…

गीत के जरिए बिहार सरकार पर तंज कसते हुए सिंगर नेहा ने कहा, “रामनवमी के जुलूस में पत्थरबाजी जारी बा, चाचा-भतीजा के चक्की में पीस रहल बिहारी बा… का बा.. बिहार में का बा…, चोरी, चकारी, अपहरण, हिंसा के सुगबुगाहट बा, हमरा ता लागत बा भैया जंगलराज के आहट बा… चाचा के चरण में भतिजवा के चारोंधाम बा, मरे ला झपरा, जरत नालंदा, जरे सासाराम बा… का बा.. बिहार में का बा…”

कवि कुमार विश्वास ने नेहा सिंह को सराहा

नेहा के इस लोक गीत पर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, “राजा अंधा हो जाए तो, सेवा धंधा हो जाए तो, सच दिखलाने वाला खंभा, छवि-प्रबंधा हो जाए तो, सरकार किसी की और कितनी भी शक्तिशाली हो, सत्ता व सत्ताधारियों से कैसे भी संबंध हों. सदा जनता की बात पूरी बेबाकी व हिम्मत से उठाना ही ‘असरकारी’ कवियों व लोक-गायकों का कर्तव्य है…जीती रहो नेहा”

कानपुर के मड़ौली कांड को लेकर गायी थी ‘यूपी में का बा’ गीत

बता दें कि इससे पहले नेहा सिंह राठौर ने यूपी के कानपुर में हुए मड़ौली कांड को लेकर ‘यूपी में का बा’ गीत गाया था। इस गाने के बाद उनकी मुसीबतें शुरू हो गईं। उनके खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अलग बहस चालू हो गई थी कि सरकार के दवाब में आने के बाद उनके पति को नौकरी से निकाल दिया गया। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे को लेकर जब दृष्टि आईएएस के फाउंडर डॉ. विकास दिव्यकीर्ति से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था।

Related Posts

बक्सर ट्रिपल मर्डर में बड़ा ट्विस्ट: मुख्य आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर!
Bihar

बक्सर ट्रिपल मर्डर में बड़ा ट्विस्ट: मुख्य आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर!

June 2, 2025
बक्सर के अहियापुर गोली कांड: मंटू सिंह का पैर काटा, परिवार सदमे में!
Bihar

बक्सर के अहियापुर गोली कांड: मंटू सिंह का पैर काटा, परिवार सदमे में!

May 27, 2025
अहियापुर हत्याकांड के बाद बक्सर में फिर मर्डर, इलाके में दहशत!
Bihar

अहियापुर हत्याकांड के बाद बक्सर में फिर मर्डर, इलाके में दहशत!

May 25, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • शहीद सत्यवान की वीरता को नमन: राज्यपाल और CM हेमन्त सोरेन ने रांची में दी भावभीनी श्रद्धांजलि!
  • झारखंड की बेटी का गौरव: CM हेमन्त सोरेन ने UNESCO को-चेयर डॉ. सोनाझारिया मिंज को दी बधाई!
  • गढ़वा के टॉपर्स का गौरव: उपायुक्त ने सम्मानित किया, अगले सत्र से टॉपर्स को ₹1 लाख का इनाम!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.