भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंदनक्यारी से विधायक अमर कुमार बाउरी को झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को 24 फरवरी 2020 को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था लेकिन अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो के समक्ष उनके खिलाफ दलबदल विरोधी याचिका लंबित होने के कारण अध्यक्ष ने उन्हें विपक्ष के नेता का दर्जा नहीं दिया। महतो ने 30 अगस्त को मामले में सुनवाई समाप्त कर दी थी और अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को मरांडी को पत्र लिखा,‘‘ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने झारखंड राज्य भाजपा विधायक दल के नेता पद के चयन के लिए मुझे पर्यवेक्षक नियुक्त किया था… हमने अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंप दी। विचार करने के बाद उन्होंने विधायक अमर कुमार बाउरी को विधायक दल का नेता और विधायक जय प्रकाश पटेल को सचेतक बनाने पर सहमति दी है।’’