बोकारो : टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव, रांची में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा कराए गए ओपन ट्रायल में बोकारो के 7 बच्चों का चयन हुआ है। ये बच्चे 66वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया खेलेंगे। यह खेल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 जून से 12 जून तक आयोजित की जा रही है।
इन बच्चों का हुआ चयन
बोकारो जूडो संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में प्रिंस कुमार ओपन 90 किलो वर्ग, राजवीर सिंह 50 किलो वर्ग, आयुष प्रथम 81 किलो वर्ग, आदिति सिंह 52 किलो वर्ग, जयश्री 36 किलो, इसीका 40 किलो एवं तनु 48 किलो वर्ग के इन खिलाड़ियों का चयन जूडो 66वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया खेलो के लिए किया गया।
मौके पर बोकारो जूडो संघ के अध्यक्ष विनय आनंद सहित झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी, सचिव परीक्षित तिवारी, बोकारो जूडो संघ के पदाधिकारियों में बासुदेव कुमार, संजू कुमार आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।