Saturday, October 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्य सचिव, झारखंड सरकार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर गढ़वा जिला में शांति समिति की बैठक किया

January 19, 2024
in Jharkhand
मुख्य सचिव, झारखंड सरकार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर गढ़वा जिला में शांति समिति की बैठक किया
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य सचिव, झारखंड सरकार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राप्त निर्देश के आलोक में 22 जनवरी, अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर गढ़वा जिला में विधि व्यवस्था संधारण की दृष्टिकोण से आज उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय के सभागार में शांति समिति की बैठक किया। बैठक में शांति समिति के सभी सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में उपायुक्त ने शांति समिति के सदस्यों से 22 जनवरी के दिन जिले में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी लिया। सदस्यों द्वारा बताया गया कि उक्त तिथि के दिन जिले के कुछ स्थानों एवं मंदिरों पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, साथ ही शोभायात्रा, बाइक रैली समेत अन्य कार्यक्रमों के आयोजनों की भी बात कही।

बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों

बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों के रूप में जिले के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों द्वारा बताया गया कि गढ़वा जिले का यह इतिहास रहा है कि हम किसी भी जाति/धर्म के त्योहार को सभी धर्म के लोग आपस में मिलकर पूरी भाईचारा के साथ मनाते हैं और आगे भी हम आपस में मिलकर सभी त्योहारों एवं कार्यक्रमों को मनाएंगे। जिसपर उपायुक्त ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में आप कार्यक्रम का आयोजन करें, साथ हीं उक्त तिथि को निकालने वाले शोभायात्रा या बाइक रैली समेत अन्य कार्यक्रमों में डीजे के माध्यम से भड़काउ गाने ना बजाए। जिससे किसी भी जाति धर्म के लोग आहत हो। इस दौरान कोई भी ऐसा अनुचित कार्य न करें जिससे जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़े।

विधि व्यवस्था संधारण किया जा सके

उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा एवं बाइक रैली समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए अपने क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी को सूचित अवश्य करें। जिससे उक्त कार्यक्रमों की जानकारी जिला प्रशासन को रहे और विधि व्यवस्था संधारण किया जा सके। उन्होंने उक्त तिथि को निकलने वाले शोभा यात्रा एवं मोटरसाइकिल रैली का रूट चार्ट एवं समय की जानकारी भी अपने अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ अवश्य साझा करने को कहा। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था समेत अन्य विधि व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जा सके। बैठक में उपायुक्त ने शोभा यात्रा एवं मोटरसाइकिल रैली समेत अन्य कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रहे लोगों एवं आयोजकों की जानकारी भी प्रशासन को देने को कहा। जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनसे संपर्क स्थपित किया जा सके।

जिला प्रशासन की पैनी नजर ऐसे असामाजिक तत्वों पर है

उपायुक्त ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों के दौरान माहौल बिगड़ने का भी प्रयास किया जाता है। उन्होंने ऐसे असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की पैनी नजर ऐसे असामाजिक तत्वों पर है। समाज में अशांति फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ड्रोन, सीसीटीवी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पैनी नजर बनाए हुए हैं। उपायुक्त ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया में बेवजह भड़काऊ पोस्ट कर माहौल को खराब करने का भी प्रयास किया जाता है। ऐसे लोगों पर साइबर सेल द्वारा नजर रखी जा रही है।

अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारियों को एवं थाना प्रभारी को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। साथ हीं कंट्रोल रूम में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा उक्त तिथि को मांस मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने एवं मंदिरों के साफ सफाई को लेकर भी आग्रह किया गया।

मांस मछली की बिक्री उक्त तिथि को प्रतिबंधित

जिस पर उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को मंदिरों एवं क्षेत्र की अच्छे से साफ सफाई कराने समेत मांस मछली की बिक्री उक्त तिथि को प्रतिबंधित रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी को कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें एवं किसी भी परिस्थित स्थिति में कोताही न बरते एवं सरकार द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह समेत सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं जिले के शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश
Jharkhand

जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश

October 16, 2026
शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक
Jharkhand

शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक

October 16, 2026
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास
Jharkhand

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास

October 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश
  • शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक
  • केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.