Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गांवों की बदलेगी सूरत, कचरा प्रबंधन से लेकर चकाचक सड़कों तक ‘महा-प्लान’! CM हेमंत सोरेन का निर्देश— “पंचायत सचिवालयों को बनाएं हाईटेक, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी”

झारखंड मंत्रालय में पंचायती राज और ग्रामीण कार्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न; विभागीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की मौजूदगी में बड़ा फैसला, बरहेट की महिला लाभुक से मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन की बात

May 28, 2026
in Jharkhand, Top News
गांवों की बदलेगी सूरत, कचरा प्रबंधन से लेकर चकाचक सड़कों तक ‘महा-प्लान’! CM हेमंत सोरेन का निर्देश— “पंचायत सचिवालयों को बनाएं हाईटेक, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी”
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पंचायती राज विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की
    *============================*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज पंचायती राज्य विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पंचायती राज विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा राज्य में संचालित विकास योजनाओं की अद्यतन कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्रों की आधारभूत संरचना, सड़क संपर्क, पंचायत स्तरीय सेवाओं एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की बेहतर कार्य योजना बनाते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। बैठक में मंत्री, पंचायती राज एवं ग्रामीण कार्य विभाग श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह भी उपस्थित रहीं।

*पंचायती राज विभाग : पंचायत भवनों में सॉलिड बेस्ड मैनेजमेंट के लिए कार्य योजना तैयार करें*

पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने पंचायत स्तर पर पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायतों के माध्यम से बाल विवाह की रोकथाम, महिला हिंसा की रोकथाम, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने एवं इसे लेकर आमजनता को जागरूक करें। उन्होंने विशेषज्ञों की मदद से पंचायत भवनों में भी सॉलिड बेस्ड मैनेजमेंट के लिए कार्य योजना तैयार करने तथा सूखा एवं गीला कचरा को अलग-अलग रखने हेतु लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्लास्टिक को भी सेग्रीगेट (पृथक्करण) करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवालय प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने तथा पंचायत भवनों में शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता एवं लाइट जैसी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजनों को पंचायत सचिवालय से मिलने वाली सभी सेवाओं का लाभ ससमय मिले। उन्हें अनावश्यक परेशानी नहीं उठाना पड़े। उन्होंने पंचायत में डिजिटल सेवाओं के विस्तार एवं योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने पर बल दिया, ताकि ग्रामीण व्यक्तियों को लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा विकास कार्यों में पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिया।

*ग्रामीण कार्य विभाग: ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क से विकास को गति मिलेगी*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिए। उन्होंने उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों के गुणवत्ता पर भी विशेष बल दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क से विकास को गति मिलेगी। इससे गांवों की आर्थिक गतिविधियां भी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय से ऑनलाइन माध्यम से बरहेट के पंचायत सचिवालय में चल रहे कार्यों एवं सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही पंचायत सचिवालय में उपस्थित महिला लाभुक से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।

*बैठक के प्रारंभ में* विभागीय सचिव ने विभिन्न भवनों परिसंपत्तियों का निर्माण, मरम्मती एवं नवीनीकरण संबंधी जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

*इधर,* ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा में विभागीय सचिव ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, विकास आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, निदेशक पंचायती राज श्रीमती राजेश्वरी बी० सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

किसानों की बल्ले-बल्ले! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए उन्नत कृषि के निर्देश; दलहन-तिलहन बीज पर मिलेगा 50% अनुदान
Jharkhand

किसानों की बल्ले-बल्ले! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए उन्नत कृषि के निर्देश; दलहन-तिलहन बीज पर मिलेगा 50% अनुदान

August 18, 2026
देशभक्ति के रंग में रंगा गढ़वा! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर DC पशुपति नाथ मिश्रा ने फहराया तिरंगा; अमर शहीदों को नमन
Jharkhand

देशभक्ति के रंग में रंगा गढ़वा! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर DC पशुपति नाथ मिश्रा ने फहराया तिरंगा; अमर शहीदों को नमन

August 15, 2026
फरियादियों की बात, मौके पर समाधान! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; आवास में घूसखोरी और दबंगई पर सख्त रुख
Jharkhand

फरियादियों की बात, मौके पर समाधान! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; आवास में घूसखोरी और दबंगई पर सख्त रुख

August 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • किसानों की बल्ले-बल्ले! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए उन्नत कृषि के निर्देश; दलहन-तिलहन बीज पर मिलेगा 50% अनुदान
  • देशभक्ति के रंग में रंगा गढ़वा! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर DC पशुपति नाथ मिश्रा ने फहराया तिरंगा; अमर शहीदों को नमन
  • फरियादियों की बात, मौके पर समाधान! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; आवास में घूसखोरी और दबंगई पर सख्त रुख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.