Tuesday, October 6, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगा नशा मुक्ति का संदेश! CM हेमंत सोरेन से मिले रांची के पूजा आयोजक; मिला पंडाल परिभ्रमण का न्योता

मुख्यमंत्री आवास पर जिला व महानगर दुर्गा पूजा समितियों की शिष्टाचार मुलाकात; CM ने दिया इको-फ्रेंडली मूर्ति विसर्जन और सामाजिक जागरूकता का सुझाव

October 6, 2026
in Jharkhand, Top News
दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगा नशा मुक्ति का संदेश! CM हेमंत सोरेन से मिले रांची के पूजा आयोजक; मिला पंडाल परिभ्रमण का न्योता
Share on FacebookShare on Twitter
  • *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात।*
    ===========================
  • *दुर्गा पूजा समितियों को जिला प्रशासन की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार।*
    ===========================
  • *★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को सपरिवार पंडाल परिभ्रमण एवं मातारानी के दर्शन हेतु किया सादर आमंत्रित।*
    ===========================

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति एवं विभिन्न शांति समितियों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया। साथ ही दुर्गा पूजा के पावन उत्सव में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि आपके नेतृत्व में दुर्गा पूजा समितियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी या समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग पूजा समितियों को मिल रहा है। दुर्गा पूजा समिति के सदस्य इस सकारात्मक पहल के लिए राज्य सरकार विशेषकर आपको (मुख्यमंत्री को) साधुवाद प्रेषित करती है। जिला प्रशासन द्वारा मिल रहा सहयोग हम सभी को पूर्ण संतुष्टि दे रहा है। आने वाले समय में भी पूजा समिति इसी प्रकार की सहयोग की अपेक्षा रखती है। सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ कई बार बैठकें आयोजित कर हमारी सभी समस्याओं का निराकरण दुर्गा पूजा उत्सव प्रारंभ होने से पूर्व ही कर दिया जा रहा है। इस सहयोग के लिए हम सभी पूजा समिति के लोग आपके कृतज्ञ हैं।

  • *मुख्यमंत्री को सपरिवार पूजा पंडालों के भ्रमण का आमंत्रण*

मुलाकात के दौरान दुर्गापूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को आगामी शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर रांची के विभिन्न भव्य पूजा पंडालों का सपरिवार परिभ्रमण करने तथा मातारानी के दर्शन एवं महाआरती में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस वर्ष भी राजधानी रांची में भव्य और आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है, जहाँ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा प्रेषित स्नेह आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस वर्ष दुर्गा पूजा उत्सव में सम्मिलित होंगे तथा विभिन्न पूजा पंडालों का परिभ्रमण कर माता रानी का आशीर्वाद लेंगे।

  • *मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को दिए कई अहम सुझाव..*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आप सभी लोग दुर्गा उत्सव की तैयारी पूरी श्रद्धा, निष्ठा और बढ़-चढ़कर कर रहे हैं। दुर्गा पूजा के पावन उत्सव की परंपरा लम्बे और अनंतकाल तक चलती रहे माता रानी से यही हमारी प्रार्थना है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों से कहा कि आस्था और परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए यह जरूरी है कि मूर्ति विसर्जन कार्य पर्यावरण अनुकूल हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के बाद शहर के तालाबों, विभिन्न जलाशयों की स्थिति पर्यावरण के लिए चुनौती बनकर उभरती है, इस मद्देनजर राज्य सरकार और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित कर मूर्ति विसर्जन हेतु पर्यावरण अनुकूल कार्य योजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूर्ति विसर्जन हेतु दुर्गा पूजा समिति के सदस्य एक वैकल्पिक व्यवस्था बनाएं, जहां इको फ्रेंडली तरीके से आस्था एवं श्रद्धा के अनुरूप मूर्ति विसर्जन किया जा सके।

  • *दुर्गा पूजा पंडालों में “नशा मुक्ति जागरूकता” हेतु लगाएं होर्डिंग*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में नशा मुक्ति जागरूकता हेतु होर्डिंग्स जरूर लगाएं। राज्य सरकार एवं सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों के आपसी समन्वय से ही नशा मुक्त झारखंड के निर्माण की परिकल्पना को पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान समय में यह आवश्यक है कि हम सभी लोग नशा मुक्ति अभियान में अपनी महती जिम्मेदारी का निर्वहन करें तथा घर-परिवार एवं समाज के भीतर विशेष कर नौजवान युवाओं से यह आग्रह करें कि वे किसी भी प्रकार का नशा का आदि न बने। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को पूजा समिति के सदस्यों ने यह भरोसा दिया कि पूजा पंडालों में नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर अवश्य बैनर एवं होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। हमारे राज्य के युवा नशापान से दूर रहे, इस हेतु अनाउंसमेंट कर उन्हें जागरूक करने की विशेष पहल भी की जाएगी।

  • *मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, सुरक्षा व सुचारू व्यवस्था के दिए निर्देश..*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति की उपासना और असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व है। यह उत्सव हमारे समाज में आपसी भाईचारे, सुख-समृद्धि और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों को त्योहार के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्योहार के दौरान पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रहे। बिजली, पानी, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन को इस तरह सुचारू रखा जाए, जिससे पंडालों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री को उन्होंने जिला प्रशासन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

  • *प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल..*

मुलाकात के दौरान रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के श्री मनोज पांडेय (बबलू), श्री राजेंद्र सिंह, श्री मुनचुन राय, श्री विक्की यादव, श्री राहुल यादव, श्री अशोक चौधरी, श्री राहुल अग्रवाल, श्री अशोक पुरोहित, श्री रमेश गुप्ता, श्री मयंक गिरी तथा रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के श्री अजीत सहाय, श्री रवींद्र वर्मा, श्री संजय मिनोचा, श्री सागर कुमार, श्री अमरनाथ सरकार, श्री लखपति साव, श्री विनोद यादव, श्री राजन वर्मा, श्री समीर सिंह एवं शांति समिति के श्री जय सिंह यादव, श्री बादल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य की तरक्की और खुशहाली की कामना की।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट का स्पेशल ‘सुपर-ड्राईव’! अब दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म; BLO घर-घर आकर जोड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट का स्पेशल ‘सुपर-ड्राईव’! अब दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म; BLO घर-घर आकर जोड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम

October 6, 2026
गढ़वा की ‘उद्यमी दीदियों’ के सपनों को लगेंगे पंख! ‘झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम’ का शानदार आगाज; DC ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ
Jharkhand

गढ़वा की ‘उद्यमी दीदियों’ के सपनों को लगेंगे पंख! ‘झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम’ का शानदार आगाज; DC ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ

October 6, 2026
फरियादियों के दर्द पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! समाहरणालय में सुनी 45 समस्याएं; आवास, गलत मुआवजा और चयन में गड़बड़ी पर जांच के कड़े निर्देश
Jharkhand

फरियादियों के दर्द पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! समाहरणालय में सुनी 45 समस्याएं; आवास, गलत मुआवजा और चयन में गड़बड़ी पर जांच के कड़े निर्देश

October 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगा नशा मुक्ति का संदेश! CM हेमंत सोरेन से मिले रांची के पूजा आयोजक; मिला पंडाल परिभ्रमण का न्योता
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट का स्पेशल ‘सुपर-ड्राईव’! अब दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म; BLO घर-घर आकर जोड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम
  • गढ़वा की ‘उद्यमी दीदियों’ के सपनों को लगेंगे पंख! ‘झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम’ का शानदार आगाज; DC ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.