Sunday, September 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नए शहरों के रूप में उभरेगा झारखंड! CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला; रांची स्मार्ट सिटी की तर्ज पर जिलों में बनेंगी सैटलाइट टाउनशिप

GRDA और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की उच्चस्तरीय समीक्षा; HEC की भूमि समेत शहर के विस्तार और नए आर्थिक केंद्रों के निर्माण पर बनी कार्ययोजना

September 4, 2026
in Jharkhand, Top News
नए शहरों के रूप में उभरेगा झारखंड! CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला; रांची स्मार्ट सिटी की तर्ज पर जिलों में बनेंगी सैटलाइट टाउनशिप
Share on FacebookShare on Twitter
  • *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों के साथ ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (GRDA) एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की।*
    ===========================
  • *राज्य के शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश।*
    ===========================

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (GRDA) एवं रांची स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत भूमि से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उच्चस्तरीय चर्चा की। बैठक में राज्य में सुनियोजित शहरी विकास, भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शहरों के विस्तार तथा आधुनिक शहरी आधारभूत संरचना के विकास को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर राज्य के अन्य शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं का समग्र अध्ययन किया जाए। इसके लिए संबंधित जिलों में उपलब्ध भूमि, आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी, नागरिक सुविधाओं, रोजगार की संभावनाओं तथा भविष्य की आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि शहरीकरण को केवल भवनों और सड़कों के निर्माण तक सीमित न रखते हुए नागरिक-केंद्रित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए। राज्य में ऐसे आधुनिक, सुव्यवस्थित और टिकाऊ शहरी केंद्र विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाए, जहां लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण, सुगम आवागमन और गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध हों।

  • *स्मार्ट सिटी रांची का भविष्य में विस्तार की कार्ययोजना पर चर्चा*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि रांची स्मार्ट सिटी के वर्तमान स्वरूप एवं उपलब्ध संसाधनों का आकलन करते हुए भविष्य में इसके विस्तारीकरण की संभावनाओं पर भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी, आर्थिक गतिविधियों और शहरी आवश्यकताओं को देखते हुए शहर के दीर्घकालिक एवं संतुलित विकास की दिशा में अभी से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाना आवश्यक है। बैठक में इस क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए भविष्य में हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (HEC) के साथ भूमि एवं अन्य विषयों को लेकर वार्तालाप किए जाने के संबंध में भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी संबंधित पहलुओं का अध्ययन कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

  • *आधुनिक शहरी परिवेश के साथ रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा विस्तार*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा आधुनिक, सुरक्षित, समावेशी और सुव्यवस्थित शहरी परिवेश तैयार करना है, जहां नागरिकों का जीवन सुगम हो और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। स्मार्ट सिटी जैसी परियोजनाएं शहरी विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ निवेश, रोजगार, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों के लिए भी नए अवसरों का सृजन करेंगी। उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों को भूमि से संबंधित कार्यों सहित सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में समन्वय के साथ तेजी लाने, नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि शहरी विकास की प्रत्येक योजना में वर्तमान जरूरतों के साथ आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा जाए, ताकि झारखंड के शहर विकास, सुविधा और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित कर सकें।

*बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, विकास आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार, वित्त विभाग के सचिव श्री प्रशांत कुमार, उद्योग विभाग के सचिव श्री अरवा राजकमल, राजस्व विभाग के सचिव श्री चंद्रशेखर, उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री सूरज कुमार, एमडी जीयाडा श्री वरुण रंजन, महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी श्री राकेश कुमार नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।*

Related Posts

नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’
Jharkhand

नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’

September 26, 2026
कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’
Jharkhand

कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’

September 26, 2026
नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी! रांची में ‘डीपीडीपी एक्ट’ पर महा-कार्यशाला; IT निदेशक माधवी मिश्रा बोलीं— ‘डिजिटल गवर्नेंस के साथ प्राइवेसी सख्त करना जरूरी’
Jharkhand

नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी! रांची में ‘डीपीडीपी एक्ट’ पर महा-कार्यशाला; IT निदेशक माधवी मिश्रा बोलीं— ‘डिजिटल गवर्नेंस के साथ प्राइवेसी सख्त करना जरूरी’

September 25, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’
  • कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’
  • नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी! रांची में ‘डीपीडीपी एक्ट’ पर महा-कार्यशाला; IT निदेशक माधवी मिश्रा बोलीं— ‘डिजिटल गवर्नेंस के साथ प्राइवेसी सख्त करना जरूरी’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.