Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड के पर्यटन और खेल क्षेत्र में मचेगा तहलका, CM हेमंत सोरेन का ऐतिहासिक प्लान! नेतरहाट में बनेगा ‘ग्लास ब्रिज’ और पतरातू में रोपवे; खिलाड़ियों-कलाकारों के लिए खुलेगा खजाना

बंद पड़ी अंडरग्राउंड कोयला खदानों को 'टूरिस्ट स्पॉट' में बदलेगी सरकार; विभागीय समीक्षा में सीएम की दोटूक चेतावनी— "मेडल जीतने वाला खिलाड़ी सब्जी बेचता दिखा, तो खैर नहीं"; स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी शुरू

July 6, 2026
in Jharkhand, Top News
Auto Draft
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की।
    ============================
  • मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों एवं चालू वित्तीय वर्ष की कार्य योजना एवं प्राथमिकताओं पर गहन विचार-विमर्श कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
    ============================

★ झारखंड में इको टूरिज्म का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता

★ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की जरूरतों पर तैयार करें कार्य योजना

★ चिन्हित माइंस क्षेत्रों में विकसित होगी इको टूरिज्म

★ कलाकारों का डेटा बेस करें तैयार

*श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड।*
============================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों एवं चालू वित्तीय वर्ष की कार्य योजना एवं प्राथमिकताओं पर गहन विचार-विमर्श कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, खेल अवसंरचनाओं, पर्यटन स्थलों का विकास, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा राज्य के युवाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के भीतर कई अंडरग्राउंड कोल माइंस क्षेत्र हैं। इन अंडरग्राउंड माइंस क्षेत्रों को चिन्हित कर टूरिज्म की संभावनाओं पर कार्य योजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, हजारीबाग, रांची सहित अन्य जिले जहां-जहां इको टूरिज्म की संभावनाएं हैं ऐसे जगहों को विकसित करने हेतु शीघ्र कार्य तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार उपस्थित थे।

*झारखंड में इको टूरिज्म की असीम संभावनाएं*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं। यहां इको टूरिज्म सर्किट विकसित कर पर्यटन को नई पहचान दिलाई जा सकती है। जरूरत है कि हम एक बेहतर इको टूरिज्म सर्किट प्लान के साथ आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के भीतर प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक एवं इको टूरिज्म स्थलों का योजनाबद्ध एवं समग्र विकास सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने झारखंड राज्य की पर्यटन नीति तैयार करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पतरातू घाटी की सुंदरता देखने योग्य है। पतरातू व्यू पॉइंट बनाए जाने के कार्य को गति प्रदान करें तथा पतरातू सहित अन्य अन्य जरूरत वाले पर्यटन स्थलों पर रोपवे स्थापित किए जाने का प्लान तैयार करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि लातेहार जिले में अवस्थित नेतरहाट में ग्लास वॉच टावर अथवा ग्लास ब्रिज लगाए जाने की कार्य योजना बनाएं साथ ही वहां कोयल व्यू पॉइंट कॉटेज बनाने, ट्रैकिंग की सुविधा विकसित करने तथा स्विमिंग पूल आदि कार्यों पर के विकास पर बल दिया तथा लोध फॉल में इको टूरिज्म के बढ़ावा देने पर जोर दिया।

*स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की जरूरतों पर तैयार करें कार्य योजना*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धाओं में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों द्वारा सब्जी बेचने या अन्य कोई कार्य करने संबंधी सूचना या शिकायत नहीं आनी चाहिए। ऐसे खिलाड़ियों का डेटाबेस तैयार करें तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने संबंधी योजनाएं तैयार करें। मुख्यमंत्री ने खेलगांव में स्थापित मेगा स्पोर्ट्स व्यवस्था की अद्यतन स्थिति का सुक्षमता से आकलन कर उसका मेंटनेंस, वित्त प्रबंधन, खिलाड़ियों की मुलभूत सुविधाओं आदि से संबंधित कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। साथ ही इसमें शामिल खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों आदि के लिए भी बेहतर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हेतु क्या-क्या कार्य किया जा सकते हैं इसकी कार्य योजना भी तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न खेल के क्षेत्र में नामचीन व्यक्तियों को झारखंड में परिदर्शन कराने तथा झारखंड के खिलाड़ियों को भी दूसरे राज्यों में एक्सपोजर विजिट कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को दूसरे राज्यों के उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण केन्द्रों, खेल अकादमियों, खेल संस्थाओं में भ्रमण कराए जाने से उनके खेल प्रदर्शन में और अधिक निखार लाया जा सकेगा।

*कलाकारों का डेटा बेस हो रहा तैयार*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कला-संस्कृति विभाग की समीक्षा के दौरान विभिन्न कला विधाओं से जुड़े कलाकारों का डेटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया। विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य में अबतक करीब 12 हजार कलाकारों का निबंधन हुआ है। मुख्यमंत्री ने सभी निबंधित कलाकारों की सूची जिलों में भेजकर उसका सत्यापन करने का निर्देश दिया। साथ ही देश के अन्य राज्यों में स्थापित स्कूल ऑफ फाइन आर्ट प्रबंधन से समन्वय बनाकर निबंधित कलाकारों का एक्सपोजर विजिट कराने तथा दूसरे राज्यों के कलाकारों को भी यहां बुलाकर कला विधा से जुड़े आर्टिस्ट की कला को बेहतर करने का निर्देश दिया। इससे राज्य के कला-संस्कृति को मजबूती मिलेगी तथा राज्य के कलाकारों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर बेहतर अवसर और वातावरण तैयार हो सकेगा। बैठक में ललित कला, साहित्य कला एवं अन्य कलाओं के समग्र विकास पर चर्चा हुई।

*पर्यटन के विकास से रोजगार के अवसर सृजित होंगे*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पर्यटन के विकास से राज्य की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगी साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा सकेंगे, इस निमित्त यह जरूरी है कि पर्यटन परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं आधुनिकता पर विशेष फोकस रखें।

*बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार, निदेशक पर्यटन श्री नमन प्रियेश लकड़ा, निदेशक खेल श्री छवि रंजन, सहित विभाग के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

Auto Draft
Jharkhand

खेलगांव में CM हेमंत सोरेन का ‘सरप्राइज टेस्ट’, शूटिंग रेंज की बदहाली देख अधिकारियों पर भड़के मुख्यमंत्री! खुद उठाई राइफल, लगाया अचूक निशाना; बोले— “खिलाड़ियों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

July 6, 2026
गढ़वा की बहनों को मिला सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा! 2.23 लाख महिलाओं के खातों में एक साथ आई 3 महीने की ‘मंईयां सम्मान राशि’; बैंक खातों में खनका पैसा
Jharkhand

गढ़वा की बहनों को मिला सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा! 2.23 लाख महिलाओं के खातों में एक साथ आई 3 महीने की ‘मंईयां सम्मान राशि’; बैंक खातों में खनका पैसा

July 6, 2026
वैश्विक मंच पर चमकेगा झारखंड, CM हेमंत सोरेन का बड़ा दांव! लंदन और नैरोबी से आए राजनयिकों संग हाई-लेवल बैठक; अंतरराष्ट्रीय निवेश और ‘माइग्रेशन पार्टनरशिप’ पर बनी रणनीति
Jharkhand

वैश्विक मंच पर चमकेगा झारखंड, CM हेमंत सोरेन का बड़ा दांव! लंदन और नैरोबी से आए राजनयिकों संग हाई-लेवल बैठक; अंतरराष्ट्रीय निवेश और ‘माइग्रेशन पार्टनरशिप’ पर बनी रणनीति

July 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • खेलगांव में CM हेमंत सोरेन का ‘सरप्राइज टेस्ट’, शूटिंग रेंज की बदहाली देख अधिकारियों पर भड़के मुख्यमंत्री! खुद उठाई राइफल, लगाया अचूक निशाना; बोले— “खिलाड़ियों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
  • गढ़वा की बहनों को मिला सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा! 2.23 लाख महिलाओं के खातों में एक साथ आई 3 महीने की ‘मंईयां सम्मान राशि’; बैंक खातों में खनका पैसा
  • वैश्विक मंच पर चमकेगा झारखंड, CM हेमंत सोरेन का बड़ा दांव! लंदन और नैरोबी से आए राजनयिकों संग हाई-लेवल बैठक; अंतरराष्ट्रीय निवेश और ‘माइग्रेशन पार्टनरशिप’ पर बनी रणनीति

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.