Wednesday, November 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा चांडिल डैम! परिजनों संग पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सस्टेनेबल ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया कड़ा निर्देश

प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री; बोटिंग, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर दिया विशेष जोर

November 4, 2026
in Jharkhand, Top News
विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा चांडिल डैम! परिजनों संग पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सस्टेनेबल ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया कड़ा निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण।
===========================
★ प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री, चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
===========================

  • मुख्यमंत्री ने उपायुक्त सरायकेला-खरसावां को दिए बेहतर पर्यटन संवर्धन हेतु आवश्यक कार्य किए जाने के निर्देश।
    ===========================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डैम की विहंगम प्राकृतिक सुंदरता और शांत परिवेश का आनंद लिया। उन्होंने झारखंड की इस अनुपम प्राकृतिक धरोहर को राज्य के पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की। डैम परिसर के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त के साथ डैम के विकास से संबंधित चर्चा की। मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम के बहुआयामी विकास, बेहतर पर्यटन संवर्धन, जल प्रबंधन, चांडिल परियोजना के कार्यों में गति प्रदान करने तथा बिजली उत्सर्जन एवं संवर्धन हेतु कार्य योजना बनाने इत्यादि कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • *पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा*

मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि चांडिल डैम में इको-टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने उपायुक्त को निर्देशित किया कि यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और नौकायन (बोटिंग) को और अधिक सुव्यवस्थित व आधुनिक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन की इन गतिविधियों से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।

  • *सस्टेनेबल ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश*

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चांडिल डैम और उसके आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक दीर्घकालिक और पर्यावरण-अनुकूल (सस्टेनेबल) ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना इस क्षेत्र का कायाकल्प किया जा सके।

*इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी-सह विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्रीमती सविता महतो, विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन, प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान श्री रविरंजन कुमार विक्रम, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां श्री नीतीश कुमार सिंह, एसडीएम चांडिल श्री नितिन शिवम गुप्ता सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।*

Related Posts

जनता की समस्याओं पर डीसी का कड़ा रुख! गढ़वा जनसुनवाई में नौकरी के नाम पर ठगी और सरकारी चापानल पर कब्जे की शिकायतों पर दिया जांच का आदेश
Jharkhand

जनता की समस्याओं पर डीसी का कड़ा रुख! गढ़वा जनसुनवाई में नौकरी के नाम पर ठगी और सरकारी चापानल पर कब्जे की शिकायतों पर दिया जांच का आदेश

November 4, 2026
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख! गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के चयनित लाभुकों की सूची को मिली हरी झंडी, डीसी ने दिए पारदर्शिता के कड़े निर्देश
Jharkhand

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख! गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के चयनित लाभुकों की सूची को मिली हरी झंडी, डीसी ने दिए पारदर्शिता के कड़े निर्देश

November 4, 2026
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर टूटा प्रशासन का डंडा! गढ़वा और रमना में खाद्य सुरक्षा टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक्सपायरी मसाले और अमानक मिठाइयां नष्ट
Jharkhand

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर टूटा प्रशासन का डंडा! गढ़वा और रमना में खाद्य सुरक्षा टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक्सपायरी मसाले और अमानक मिठाइयां नष्ट

November 4, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनता की समस्याओं पर डीसी का कड़ा रुख! गढ़वा जनसुनवाई में नौकरी के नाम पर ठगी और सरकारी चापानल पर कब्जे की शिकायतों पर दिया जांच का आदेश
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख! गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के चयनित लाभुकों की सूची को मिली हरी झंडी, डीसी ने दिए पारदर्शिता के कड़े निर्देश
  • त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर टूटा प्रशासन का डंडा! गढ़वा और रमना में खाद्य सुरक्षा टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक्सपायरी मसाले और अमानक मिठाइयां नष्ट

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.