Friday, May 9, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

सीएम नीतीश विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए दिल्ली हुए रवाना, मल्लिकार्जुन खड़गे और लालू प्रसाद से भी मिलेंगे

April 11, 2023
in Bihar, Politics
cm nitish
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) मंगलवार (11 अप्रैल) की शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिन से ही ऐसी खबर थी कि सीएम दिल्ली दौरे पर जाने वाले हैं। एक बार फिर से वो विपक्षी एकता को एकजुट करने की कोशिश करेंगे। मंगलवार की शाम सीएम नीतीश कुमार अपने आवास से सीधे एयरपोर्ट के लिए चले गए। उन्होंने मीडिया को कोई बयान नहीं दिया।

मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी दिल्ली के लिए रवाना हुए। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में तमाम विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। बीजेपी को किस तरीके से केंद्र की सत्ता से हटाया जाए इसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी। नीतीश कुमार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी मिलेंगे।

नीतीश कुमार के प्रति कांग्रेस का सॉफ्ट कॉर्नर

बता दें कि पहले भी मुख्यमंत्री ने यह पहल की थी कि विपक्षी एकता को एकजुट कर बीजेपी के खिलाफ एक साथ लड़ाई लड़ी जाए। हालांकि उस समय कांग्रेस ने बहुत ज्यादा भाव नहीं दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शांत हो गए थे। विपक्षी एकता ठंडे बस्ते में चला गया था। अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जब नीतीश कुमार को फोन किया तो मुख्यमंत्री एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस कहीं न कहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर दिखाती हुई नजर आ रही है।

दिल्ली में ही हैं तेजस्वी यादव

एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए तो उधर दूसरी ओर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहले से ही वहां हैं। ईडी ने पूछताछ के लिए मंगलवार को तेजस्वी यादव को बुलाया था। ईडी के समक्ष पेश होने के लिए सोमवार को ही तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो गए थे।

Related Posts

रांची में सियासी शिखर वार्ता: हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और कांग्रेस नेतृत्व की बी.एन.आर. होटल में अहम मुलाकात!
Jharkhand

रांची में सियासी शिखर वार्ता: हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और कांग्रेस नेतृत्व की बी.एन.आर. होटल में अहम मुलाकात!

May 7, 2025
सांसद मनीष जायसवाल का अनमोल उपहार: रामगढ़ की बेटियों को शादी के लिए लहंगा, सपनों को मिला सम्मान!
Jharkhand

सांसद मनीष जायसवाल का अनमोल उपहार: रामगढ़ की बेटियों को शादी के लिए लहंगा, सपनों को मिला सम्मान!

May 6, 2025
संविधान बचाओ रैली: रामगढ़ उरीमारी से रांची धुर्वा के लिए रवाना हुए राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता!
Jharkhand

संविधान बचाओ रैली: रामगढ़ उरीमारी से रांची धुर्वा के लिए रवाना हुए राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता!

May 6, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • प्रांत अध्यक्ष रामेश्वर गोप ने ऑपरेशन सिंदूर को राष्ट्रीय सुरक्षा में ऐतिहासिक कदम करार दिया, सेना और सरकार को दी बधाई।
  • भुरकुंडा में बाइक स्टंटबाजों पर पुलिस की सख्ती: बिना नंबर प्लेट के दो युवक हिरासत में!
  • रामगढ़ में दिल दहलाने वाला हादसा: बिहार फाउंड्री के टेंकर ने बाइक सवार महिला की ली जान!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.