Wednesday, October 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

सीएम नीतीश विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए दिल्ली हुए रवाना, मल्लिकार्जुन खड़गे और लालू प्रसाद से भी मिलेंगे

April 11, 2023
in Bihar, Politics
cm nitish
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) मंगलवार (11 अप्रैल) की शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिन से ही ऐसी खबर थी कि सीएम दिल्ली दौरे पर जाने वाले हैं। एक बार फिर से वो विपक्षी एकता को एकजुट करने की कोशिश करेंगे। मंगलवार की शाम सीएम नीतीश कुमार अपने आवास से सीधे एयरपोर्ट के लिए चले गए। उन्होंने मीडिया को कोई बयान नहीं दिया।

मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी दिल्ली के लिए रवाना हुए। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में तमाम विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। बीजेपी को किस तरीके से केंद्र की सत्ता से हटाया जाए इसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी। नीतीश कुमार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी मिलेंगे।

नीतीश कुमार के प्रति कांग्रेस का सॉफ्ट कॉर्नर

बता दें कि पहले भी मुख्यमंत्री ने यह पहल की थी कि विपक्षी एकता को एकजुट कर बीजेपी के खिलाफ एक साथ लड़ाई लड़ी जाए। हालांकि उस समय कांग्रेस ने बहुत ज्यादा भाव नहीं दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शांत हो गए थे। विपक्षी एकता ठंडे बस्ते में चला गया था। अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जब नीतीश कुमार को फोन किया तो मुख्यमंत्री एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस कहीं न कहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर दिखाती हुई नजर आ रही है।

दिल्ली में ही हैं तेजस्वी यादव

एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए तो उधर दूसरी ओर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहले से ही वहां हैं। ईडी ने पूछताछ के लिए मंगलवार को तेजस्वी यादव को बुलाया था। ईडी के समक्ष पेश होने के लिए सोमवार को ही तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो गए थे।

Related Posts

बैरक में चली गोली या रची गई साजिश? संदेश थाना परिसर में साथी की राइफल से होमगार्ड जवान की मौत, सीने को चीरती हुई निकली बुलेट
Bihar

बैरक में चली गोली या रची गई साजिश? संदेश थाना परिसर में साथी की राइफल से होमगार्ड जवान की मौत, सीने को चीरती हुई निकली बुलेट

October 12, 2026
बक्सर के गंगा सेतु पर भीषण सड़क हादसा! खड़े ट्रक से टकराई तेलंगाना के श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस, 25 यात्री घायल
Bihar

बक्सर के गंगा सेतु पर भीषण सड़क हादसा! खड़े ट्रक से टकराई तेलंगाना के श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस, 25 यात्री घायल

October 6, 2026
पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Bihar

पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

October 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सड़क निर्माण के निरीक्षण के बीच अचानक रुक गया मुख्यमंत्री का काफिला; कसमार के तीनकोनिया चौक पर कल्पना सोरेन के साथ सीएम ने लिया गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का मजा
  • नम आंखों से मां को अंतिम विदाई; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रजरप्पा के दामोदर-भैरवी संगम तट पर पारंपरिक संताली रीति-रिवाजों के साथ विसर्जित कीं स्व. रूपी सोरेन की अस्थियां
  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर बंधाया ढांढस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.