Saturday, March 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सहकारिता वह क्रांति है जो हमारे जिले को नीचे से ऊपरी पायदान तक पहुंचा सकती है: दीपिका पांडेय सिंह, कृषि मंत्री

September 9, 2024
in Jharkhand
सहकारिता वह क्रांति है जो हमारे जिले को नीचे से ऊपरी पायदान तक पहुंचा सकती है: दीपिका पांडेय सिंह, कृषि मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि हम लोगों के पास कृषि, कोऑपरेटिव, मत्स्य, हॉर्टिकल्चर से जुड़ी कई कल्याणकारी योजनाएं हैं। डेयरी जैसी लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर आप अपनी जरूरत को पूरा करने के साथ-साथ लोगों की जो आम ज़रूरतें हैं उसे उनके घर तक पहुंचाने का माध्यम भी बन सकते हैं। खास करके कोऑपरेटिव के माध्यम से हमारा विभाग आपके किसी भी सोच पर सकारात्मक पहल करने का प्रयास करेगी। वह आज राजेंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम ऊर्जा नगर महागामा में प्रमंडल स्तरीय एकदिवसीय सहकारी महासम्मेलन 2024 को संबोधित कर रही थी।

मंत्री ने कहा कि सहकारी बैंक राज्य के अहम बैंक बनने के कगार पर है। जिस तरह से पैक्सों को बैंकों से जोड़ा गया है, मुझे लगता है कि जो क्रेडिट लिंकेज का मामला है, हमारा प्रयास है कि आप लोगों को सहूलियत हो, इस बात के लिए सरकार पहल करेगी।

श्रीमती दीपिका पांडेय ने कहा कि कृषि ऋण माफी योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके माध्यम से अब सरकार 50 हजार रुपये की जगह किसानों को 2 लाख रुपये तक की ऋण माफ की जाएगी। पिछले दिनों यह योजना कैबिनेट से पास भी हो गई है। कृषक मित्रों को प्रोत्साहन राशि की जगह अब मानदेय मिले, इसके लिए पहल करेगी।
महासम्मेलन को संबोधित करते हुए रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव झारखंड श्री सूरज कुमार(भा.प्रा.से) ने कहा कि कुछ राज्यों में सहकारी आंदोलन से राज्य की दिशा बदल रही है। सहकारिता को आगे बढ़ाने की सकारात्मक कवायद शुरू करनी होगी। इसे एक ही विजन की तरह बुनियादी स्तर पर काम करने की जरूरत है। इसके बायलॉज में संशोधन करके किसी भी प्रकार के व्यवसाय को करने की छूट दे दी गई है। सहकारिता का डाटाबेस तैयार किया गया है और सबकी जानकारी हासिल कर ली गई है। डेटाबेस में सदस्य की डिटेल ली जा रही है।

उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा के द्वारा सहकारिता विभाग के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए लाभुकों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

■ महासम्मेलन में परिसंपत्तियों का किया गया वितरण।

प्रमंडल स्तरीय सहकारी महासम्मेलन में कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। जिसमें संस्टेबल हार्वेस्टिंग टूल्स किट, केसीसी योजना, माइक्रो एटीएम का लाभ , मोबाइल वेंडिंग कार्ट का लाभ , मत्स्यजीवी स0स0लि0 हेतु कार्यालय शेड का लाभ, और मत्स्यजीवी स0स0लि0 हेतु आईस बॉक्स, टाना जाल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बैलेंस का लाभ लाभुकों के बीच दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सहकारिता पदाधिकारी विभाग अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

महासम्मेलन में उपरोक्त के अलावा झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष विभा सिंह, श्री लुइस टोप्पो संयुक्त निबंधक सहयोग समिति संथाल परगना प्रमंडल, श्री मनोज सहदेव एसएमओ आईसीडीपी कोषांग रांची,श्री कुमोद कुमार सहायक निबंधक (मु.) रांची, श्री महादेव मुर्मू जिला सहकारिता पदाधिकारी साहेबगंज ,श्री चंद्रजीत खलखो, जिला सहकारिता पदाधिकारी पाकुड, श्री विजय कुमार नाग, जिला सहकारिता पदाधिकारी गोड्डा,श्री सुजीत कुमार सिंह जिला सहकारिता पदाधिकारी जामताड़ा सहित सैकड़ों किसान एवं हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
  • जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.