Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

ब्लांइड मर्डर का खुलासा, अब पुलिस ट्रेनिंग का हिस्सा बनेगी अजब सिंह हत्याकांड का केस स्टडी

June 27, 2023
in Crime, MP/UP, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

अम्बेडकर नगर : कंडोम के ब्रांड से ब्लांइड मर्डर का खुलासा उत्तर प्रदेश की पुलिस ने किया है। ये मर्डर इतना रहस्यमय था जिसकी गुत्थी को सुलाझाने के लिए पुलिस के पास एक चुनौती था, लेकिन एक सबूत मिलते ही यूपी पुलिस ने पूरी गुत्थी सुलाझा दी। ये घटना अम्बेडकर नगर के बेवाना थाना क्षेत्र की है, जहां अजब सिंह की अपराधियों ने हत्या कर दी और एक भी सबूत घटनास्थल पर नहीं छोड़ा था। हत्या के बाद उसके शव को जला दिया था। घटनास्थल से सिर्फ जली हुई लाश और कंडोम का पैकेट बरामद हुआ था। कंडोम के ब्रांड ने ही ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलाझाई।

यूपी पुलिस के ट्रेनिंग सेंटर मुरादाबाद भेजी जाएगी हत्याकांड की केस स्टडी

अब अजब सिंह हत्याकांड की केस स्टडी यूपी पुलिस के ट्रेनिंग सेंटर मुरादाबाद भेजी जाएगी, जहां ट्रेनी अफसर और पुलिस के जवान ट्रेनिंग के दौरान इसका अध्ययन करेंगे। इस ब्लाइंड मर्डर का राज कंडोम के ब्रांड से खुला था। हत्यारों ने हत्या के बाद घटना स्थल पर कोई भी सुबूत नहीं छोड़ा था। इसलिए हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था।

11 जून को बरामद हुआ था शव

बीते 11 जून को एक बन्द पड़े स्कूल में 90 प्रतिशत जल चुका शव बरामद हुआ था। शव जला होने कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। ना ही वहां कोई ऐसी चीज बरामद हुई, जिससे शव के शिनाख्त में मदद मिलती। पुलिस ने इस हत्याकांड खोलने को एक चुनौती के रूप में लिया और एक कंडोम के पैकेट के सहारे इसके तह तक पहुंची और हत्यारो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की इस कामयाबी पर उसे अधिकारियों से प्रशंसा मिल रही है और केस स्टडी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भेजी जाएगी।

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने के लिए थाने की टीम के अलावा स्वाट टीम और सर्विलांस सेल को लगाया गया था। लेकिन पुलिस को आगे बढ़ने के लिए कोई क्लू नहीं मिल रहा था। जांच के दौरान पुलिस टीम कंडोम के पैकेट पर आकर अटक रही थी। फिर पुलिस को पता चला कि कंडोम का जो ब्रांड था, वो अम्बेडकरनगर सहित आसपास के जिलों में नहीं बिकता है। इसके बाद पुलिस टीम ने ब्रांड की बिक्री के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि यह ब्रांड दिल्ली-एनसीआर और उससे सटे यूपी के जिलों में मिलता है।

नंबर सर्विलांस पर लगाए और फिर खुलासा

पुलिस ने इसके बाद सर्विलांस सेल के माध्यम से यह पता लगाया कि इन जिलों के मोबाइल नम्बरों की गतिविधियां घटना स्थल वाले क्षेत्र में थी या नहीं। सर्विलांस सेल ने 12 नम्बरों की लोकेशन ट्रेस की। जब नम्बर मालिक से बात की तो पता चला कि 8 नम्बर ऐसे थे, जिनके परिवार के लोग वहां रहते हैं। एक नम्बर पर महिला से बात हुई। वह सहारनपुर जनपद की थी। महिला से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि यहां से 4 लोग सर्कस दिखाने अम्बेडकर नगर गए हैं। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और सर्कस दिखाने आए लोगों की खोज की। सहारनपुर से सर्कस दिखाने आए इमरान और फरमान तक पुलिस पहुंची। दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई। बाद में दोनों ने पूरे मर्डर का खुलासा कर दिया।

अजब सिंह का आरोपी की बहन से था प्रेम प्रसंग

पूछताछ में पता चला कि इमरान की बहन से अजब सिंह का प्रेम प्रसंग था। भीतरी डीह गांव निवासी इरफान की बहन और अजब सिंह के बीच संबंध थे। वहीं, अजब सिंह ने सर्कस का कुछ सामान बेचा था और पैसा अपने पास रख लिया था। इसी बात से नाराज होकर अजब सिंह को शराब पिलाने के बहाने बन्द पड़े स्कूल में ले गए। ईंट से कुचल कर मार डाला और वहां रखी लकड़ियों में रखकर आग लगा दी। इससे पहले, आरोपियों ने अजब सिंह की जेब से सारा सामान निकाल लिया था। अजब की जेब से ही यह कंडोम का पैकेट मिला था, जिसे आरोपियों ने घटनास्थल पर फेंक दी थी। पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस टीम के इस वर्क आउट से ऊपर अधिकारियों ने भी प्रशंसा की है और इसे केस स्टडी के लिए पुलिस ट्रेनिग सेंटर मुरादाबाद भेजे जाने का फैसला लिया है।

Related Posts

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026
शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
Jharkhand

शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’

July 24, 2026
सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार
Jharkhand

सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
  • सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.