Desk. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टी तैयारियों में जुट गयी हैं। यहां मुख्यतः चार पार्टी है, जिनके बीच मुकाबला है, लेकिन इस बार शरद पवार ने भी इस चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है। इसके कारण मुकाबला रोचक हो गया है। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल कोलार में रैली को संबोधित करेंगे।
बता दें कि कोलार वही जगह है, जहां राहुल गांधी ने 2019 में मोदी सरनेम पर टिप्पणी की थी। इसके बाद सूरत कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई। साथ ही उनकी लोकसभा सदस्यात भी चली गयी। राहुल गांधी रविवार को सुबह बेंगलुरु पहुंचेंगे और वहां से कोलार जाएंगे। यहां वह पार्टी द्वारा आयोजित ‘जय भारत’ रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद कांग्रेस नेता शाम को नवनिर्मित ‘इंदिरा गांधी भवन’ का उद्घाटन करेंगे।
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में 224 विधानसभा सीट है, सभी सीटों पर 10 मई को वोटिंग होगी। इसके बाद 13 मई को चुनाव का परिणाम आएगा। वर्तमान में यहां बीजेपी की सरकार है।