Tuesday, July 1, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने नुक्कड़ सभा का किया आयोजन, विरोध में लगाये नारे

March 30, 2023
in Jharkhand, Politics, Top News
मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने नुक्कड़ सभा का किया आयोजन, विरोध में लगाये नारे
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संसद की सदस्यता रद्द करने एवं केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में नगड़ी एवं रातु प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा सम्मिलित रूप से दलादिली चौक, रिंग रोड में ‘‘जय भारत सत्याग्रह’’ कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस सत्याग्रह कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के सैंकड़ों नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार ढंग से विरोध दर्ज करवाया।

इस अवसर पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने तानाशाही की सारी हदें पार कर दी हैं। लोकतंत्र की सभी मर्यादाएं ध्वस्त हो गई हैं। भारत जोड़ा यात्रा की अपार सफलता एवं मोदी सरकार के पूंजीपति मित्र अडानी-अंबानी को अनुचित लाभ दिलाने के मुद्दे को राहुल गांधी द्वारा प्रमुखता से उठाये जाने से मोदी सरकार बौखलाई गई है। परंतु वे यह नहीं जानते कि सदस्यता रद्द करने से उनकी आवाज दबने वाली नहीं है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार की अनुचित कृत्यों एवं गलत नीतियों का सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाते रहेंगे।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार संविधान और जन विरोधी कार्य कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। इसका उदाहरण राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाना है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश की जनता की आवाज रही है। हम पूरी दृढ़ता से देश की जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Related Posts

हूल क्रांति के नायकों को नमन! CM हेमंत सोरेन ने सिदो-कान्हु और चांद-भैरव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
Jharkhand

हूल क्रांति के नायकों को नमन! CM हेमंत सोरेन ने सिदो-कान्हु और चांद-भैरव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

July 1, 2025
Jharkhand

गढ़वा में JSBCL की नई शुरुआत! उपायुक्त ने खुदरा उत्पाद दुकानों के स्टॉक सत्यापन के लिए दंडाधिकारियों को प्रशिक्षित किया!

June 30, 2025
ज्ञान की रोशनी! इंटरैक्ट क्लब भुरकुंडा ने पंचायत भवन लाइब्रेरी के लिए शुरू किया मैगजीन अभियान!
Jharkhand

ज्ञान की रोशनी! इंटरैक्ट क्लब भुरकुंडा ने पंचायत भवन लाइब्रेरी के लिए शुरू किया मैगजीन अभियान!

June 29, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हूल क्रांति के नायकों को नमन! CM हेमंत सोरेन ने सिदो-कान्हु और चांद-भैरव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
  • गढ़वा में JSBCL की नई शुरुआत! उपायुक्त ने खुदरा उत्पाद दुकानों के स्टॉक सत्यापन के लिए दंडाधिकारियों को प्रशिक्षित किया!
  • ज्ञान की रोशनी! इंटरैक्ट क्लब भुरकुंडा ने पंचायत भवन लाइब्रेरी के लिए शुरू किया मैगजीन अभियान!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.