Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मतदाता सूची के पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों से सहयोग अपेक्षित : के. रवि कुमार

June 24, 2024
in Jharkhand
मतदाता सूची के पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों से सहयोग अपेक्षित :  के. रवि कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

राँची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने निर्वाचन सदन में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनसे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपेक्षित सहयोग की अपील की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को लोकसभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण समापन की बधाई देते हुये आगामी विधानसभा चुनाव एवं मतदाता पुनरीक्षण सम्बंधी गतिविधियों में उनके अपेक्षित सहयोग हेतु आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के मामलों में विगत लोकसभा निर्वाचन में पहले से कमी आयी है। राजनीतिक दल अपने कार्यकर्त्ताओं के बीच इसके नियमों का उचित प्रचार प्रसार करते हुए इसके अनुपालन में सहयोग करें।

पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है

श्री कुमार ने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत बीएलओ घर घर जा कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में राजनीतिक दलों से अपेक्षा है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें साथ ही यदि उनके पास मतदाताओं से प्राप्त शिकायतें है उसकी सूची ससमय उपलब्ध करायें, जिससे समय रहते उनका समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि 1500 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्र, दूरस्थ मतदान केंद्रों एवं शहरी क्षेत्र की सोसाईटीज के मामलों में नए मतदान केंद्र बनाये जा सकते है। इस बावत उन्होंने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि ऐसे क्षेत्रों में यदि कोई नए मतदान केंद्र निर्माण की आवश्यकता प्रतीत होती है तो वे उसकी सूची अविलम्ब अपने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं।

पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे

इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के ओएसडी गीता चौबे, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related Posts

सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल
Jharkhand

सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल

August 10, 2026
अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच
Jharkhand

अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच

August 10, 2026
15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल
Jharkhand

15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल

August 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल
  • अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच
  • 15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.