Tuesday, March 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!

“दत्तोपंत ठेंगड़ी रोज़गार मेला” चिनियाँ प्रखंड के अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक – AISect, Utkrash, SIS India, L&T Construction समेत 18 बड़ी कंपनियां शामिल, बेरोजगार युवा जरूर पहुंचें

February 17, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा में 20 फरवरी को एक दिवसीय “रोज़गार मेला” का होगा आयोजन

गढ़वा। झारखंड सरकार के “रोजगार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन, गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को एक दिवसीय *“दत्तोपंत ठेंगड़ी रोज़गार मेला”* का आयोजन किया जा रहा है। *यह मेला चिनियाँ प्रखंड के अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय,गढ़वा में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

अब तक 18 प्रतिष्ठित निजी नियोक्ताओं ने विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्तियों के लिए अपनी आवश्यकताएँ उपलब्ध कराई हैं, *जिनमें प्रमुख रूप से गढ़वा स्थित जन शिक्षणसंस्थान, एआईएसईसीटी मेगा स्किल,उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक,एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,फेस बिरसा स्किल सेंटर, चिनिया,बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय,चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड,किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मेराल,बाबा कमलेश टेक्सटाइल्स,एल एंड टी कंस्ट्रक्शन आदि शामिल हैं।* इन नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न पदों हेतु योग्य युवाओं के चयन के लिए मौके पर ही साक्षात्कार, स्किल टेस्ट, तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

  • उम्मीदवारों के लिए निर्देश

जिला नियोजनालय ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर मेला स्थल में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाएँ। उम्मीदवार अपने साथ आधार कार्ड,निवास प्रमाण पत्र,फोटो, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, जिला नियोजनालय द्वारा जारी नियोजन कार्ड (यदि पूर्व में निर्गत हो) दस्तावेज अनिवार्य रूप से लेकर आएँ।

जिन उम्मीदवारों का जिला नियोजनालय में पंजीकरण नहीं है, वे वेबसाइट* www.jharniyojan.jharkhand.gov.in
के माध्यम से अथवा जिला नियोजनालय कार्यालय में जाकर अपना नियोजन पंजीकरण करा सकते हैं।

जिला नियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने कहा कि यह मेला स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसलिए अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठाएँ और नियोजित होकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएँ।

DOWNLOAD FORM: Vacancy Details 17022026

Related Posts

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
Jharkhand

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

March 9, 2026
महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प
Jharkhand

महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प

March 9, 2026
गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”
Jharkhand

गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”

March 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
  • महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प
  • गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.