Sunday, May 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं

अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल के दौरे से पहले जिला प्रशासन अलर्ट; हेसातु में स्कूल और कुल्ही में बनेगा हेल्थ सेंटर

May 10, 2026
in Jharkhand, Top News
उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं
Share on FacebookShare on Twitter

🔸 उपायुक्त की अध्यक्षता में बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन

🔸 अधिकारियों संग बैठक कर विकास योजनाओं को गति देने का दिया निदेश

अपर मुख्य सचिव सह गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड सरकार की सचिव वंदना दादेल (IAS) का दिनांक- 14 मई 2026 को संभावित बुढ़ा पहाड़ विकास परियोजना दौरे को लेकर आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा अपूर्ण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने हेतु संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। गढ़वा जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र बुढ़ा पहाड़ एवं टेहरी पंचायत के सभी संबंधित गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जायेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। बूढ़ा पहाड़ के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर आज बैठक हुई, जिसमें योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई। बैठक में बूढ़ा पहाड़ के संबंधित गावों में पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं एवं संरचनाओं की समीक्षा करते हुए कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्णय लिया गया।

उपायुक्त श्री मित्तल ने दूरस्थ एवं पहाड़ी क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि विकास कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर व्यक्ति तक सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी एवं विकास योजनाएं पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र, जो कभी लंबे समय तक उग्रवाद से प्रभावित रहा, आज जिला व पुलिस प्रशासन एवं सीआरपीफ के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप पूर्णतः उग्रवादमुक्त कर भयमुक्त वातावरण की मिसाल पेश कर रहा है।

उपायुक्त ने उक्त क्षेत्रों के योग्य लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं यथा- आवास, सर्वजन पेंशन, केसीसी, वन अधिकार पट्टा, बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल, विद्युत समेत अन्य योजनाओं से शत प्रतिशत आच्छादित करने की बात कही। बूढा पहाड़ क्षेत्र के पंचायतों में विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क आदि में पर्याप्त विकास कार्य कराने की बात कही गई। उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा पर गंभीरता दिखाते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। सड़क निर्माण में आ रही तकनीकी बाधाओं, विशेषकर छत्तीसगढ़ व पीटीआर अंतर्गत क्षेत्र के हिस्से को लेकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने एवं सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव (DPR) तैयार कर तुरंत विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हेसातु में उच्च विद्यालय खोलने का प्रस्ताव तैयार करने तथा कुल्ही पंचायत में एक हेल्थ सब-सेंटर स्थापित करने का निदेश दिया गया, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध हो सके।

आर्थिक सशक्तिकरण के लिए स्थानीय लोगों, विशेष कर उक्त क्षेत्र के कुल्ही, हेसातु, सरुअत, बहेरा टोली, बूढ़ा गांव, तुमेर, तुमेरा, खपरी महुआ आदि को स्व-रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए उन्होंने बकरी पालन, गाय पालन, दूध और अंडा उत्पादन जैसे व्यवसायों को बढ़ावा देने की बात कही, जिससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें। इसके लिए उन्होंने जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जेएसएलपीएस को आवश्यक निर्देश दिया। वहीं पेयजल और बिजली व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की गई। हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए नल-जल योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा बिजली आपूर्ति से जुड़े कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को उनके अपने-अपने विभागों से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन तैयार करते हुए आवश्यक तैयारियों की सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप-विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, वन प्रमंडल पदाधिकारी जे.बी. अब्राहम, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ० जॉन एफ कैनेडी, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता महेश्वर प्रसाद, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी भंडरिया जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

Auto Draft
Jharkhand

खाद माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का ‘डिजिटल प्रहार’: उपायुक्त ने जॉइंट इनफोर्समेंट टीम को दिया छापेमारी का खुला आदेश

May 10, 2026
मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल
Jharkhand

मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल

May 10, 2026
किसानों के हक पर डाका डालने वालों की खैर नहीं: गढ़वा में 94 उर्वरक केंद्रों पर ज़ोरदार छापा, 33 दुकानों में गड़बड़ी उजागर
Jharkhand

किसानों के हक पर डाका डालने वालों की खैर नहीं: गढ़वा में 94 उर्वरक केंद्रों पर ज़ोरदार छापा, 33 दुकानों में गड़बड़ी उजागर

May 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • खाद माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का ‘डिजिटल प्रहार’: उपायुक्त ने जॉइंट इनफोर्समेंट टीम को दिया छापेमारी का खुला आदेश
  • उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं
  • मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.