Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा के वनोपज को मिलेगा वैश्विक बाजार: सिद्धो-कान्हो सहकारी संघ की बैठक में बड़ा फैसला; बरगढ़ में लगेगी महुआ प्रोसेसिंग यूनिट और तेल मिल, नए पदों पर होगी बहाली

उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर; 198 समितियां बनीं संघ की सदस्य, जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पास्कल डूंगडूंग नामित हुए नोडल अफसर

May 19, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा के वनोपज को मिलेगा वैश्विक बाजार: सिद्धो-कान्हो सहकारी संघ की बैठक में बड़ा फैसला; बरगढ़ में लगेगी महुआ प्रोसेसिंग यूनिट और तेल मिल, नए पदों पर होगी बहाली
Share on FacebookShare on Twitter

▫️उपायुक्त की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि० के निदेशक पर्षद की बैठक सम्पन्न

▫️बैठक में कई प्रस्तावों को पारित करने पर सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

आज दिनांक- 19 मई 2026 को उपायुक्त -सह- अध्यक्ष सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि० अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी सघं लि० गढ़वा के निदेशक पर्षद की बैठक उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न की गई।

बैठक में गत बैठक की कार्यवाही को संपुष्ट करने, सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि० गढ़वा के कार्य संचालन हेतु विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति करने का प्रस्ताव, द्वितीय वर्ष 2025-26 अंकेक्षण, जिला सहकारी संघ के नाम जीएसटी, पैन, टैन का निबंधन, जिला अंतर्गत सभी बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड एमपीसीएस (Multi-Purpose Cooperative Society) को जिला सहकारी संघ का सदस्यता प्रदान करने का प्रस्ताव, जिला सहकारी संघ के लिए वेबसाइट डेवलप्ड करना, जिला सहकारी संघ गढ़वा के कार्यालय के लिए नोडल पदाधिकारी को नामित करना, जिला सहकारी संघ द्वारा कृषि वन उपज महुआ, डोरी, साल, करंज एवं चिरौंजी आदि के आहरण पर विचार तथा बरगढ़ प्रखंड में महुआ प्रसंस्करण इकाई एवं तेल मिल का अधिष्ठापन पर विचार विमर्श किया गया।

सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि० गढ़वा के कार्य संचालन हेतु विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति करने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी सह सचिव द्वारा बताया गया कि मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वन उपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड रांची द्वारा माननीय मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वन उपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के निर्णय अनुसार राज्य के सभी सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड के लिए स्वीकृति ढांचा के अनुरूप विभागीय स्तर पर की जाने वाली नियुक्ति एवं प्रशासनिक नियंत्रण के लिए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धकोफेड सक्षम प्राधिकार होंगे। इसके अंतर्गत जिला यूनियन के लिए जिला प्रोजेक्ट मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (प्रोडक्शन एंड स्टोरेज), डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एमआईएस एंड अकाउंट्स) की नियुक्ति हेतु पदों को चिन्हित किया गया। बैठक में विचारोपरान्त निदेशक पर्षद द्वारा जिला सहकारी संघ के लिए संविदा पर नियुक्ति का प्रस्ताव सर्वसम्मति से मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धकोफेड रांची को भेजने का निर्णय लिया गया।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंकेक्षण के संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी गढ़वा सह सचिव द्वारा बताया गया कि जिला सहकारी संघ का वर्ष 2024-25 तक का अंकेक्षण करा लिया गया है एवं भारित अंकेक्षण शुल्क कोषागार में जमा कर दिया गया है। उपायुक्त सह अध्यक्ष श्री मित्तल द्वारा जिला सहकारी संघ से संबंंधता प्राप्त सभी पैक्सों/लैंप्स के अध्यक्ष को भी अपनी समिति का अंकेक्षण कराने एवं भारित अंकेक्षण शुल्क कोषागार में जमा करने का निर्देश दिया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला सहकारी संघ का जीएसटी, पैन एवं टैन का निबंधन हो चुका है।

एमपीसीएस को जिला सहकारी संघ का सदस्यता प्रदान करने के संबंध में बताया गया कि गढ़वा जिला अंतर्गत अब तक जिला सहकारी संघ में 191 MPCS, 1 व्यापार मंडल सहयोग समितियां, 3 एफपीओ तथा 3 फल सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों के द्वारा जिला सहकारी संघ की सदस्यता ग्रहण की गई है। कुल मिलाकर अब तक 198 समितियों के द्वारा जिला सहकारी संघ की सदस्यता प्राप्त की जा चुकी है। साथ ही जिन सहकारी समितियों के द्वारा अब तक सदस्यता प्राप्त नहीं की गई है उन्हें सदस्यता ग्रहण कराने का निर्देश दिया गया।

जिला सहकारी संघ के लिए वेबसाइट डेवलप्ड करने हेतु जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी गढ़वा को निर्देशित किया गया। वहीं जिला सहकारी संघ गढ़वा के कार्यालय के कार्य संचालन हेतु नोडल पदाधिकारी के रूप में गढ़वा अंचल में कार्यरत सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पास्कल डूंगडूंग को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया। जिला सहकारी संघ द्वारा कृषि वन उपज यथा- महुआ, डोरी, साल, करंज एवं चिरौंजी आदि के आहरण पर विचार करते हुए उपायुक्त सह अध्यक्ष द्वारा उक्त वन उपज की उपलब्धता का आकलन कर प्रतिवेदन तैयार करते हुए सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड राँची को भेजने हेतु निर्देशित किया गया। बरगढ़ प्रखंड में महुआ प्रसंस्करण इकाई एवं तेल मिल के अधिष्ठापन के संबंध में भी विचार विमर्श किए गए। उक्त प्रखंड में उपरोक्त वन उपज की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पंचायत के मुखिया एवं लैंप्स से प्रस्ताव प्राप्त करने का निर्देश दिया।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, डीएफओ अंशुमन राजहंस, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, डीपीएम जेएसएलपीएस विमलेश शुक्ला, सभी निर्वाचित निदेशक पर्षद, सभी नामित/निर्वाचित निदेशक समेत अन्य मौजूद रहें।

Related Posts

हेमंत कैबिनेट का महा-फैसला: झारखण्ड के विकास को लगी सुपरफास्ट रफ़्तार! RIMS-2 के लिए 41 अरब की भारी-भरकम राशि मंजूर; आदिम जनजातियों को अब 150 दिन का रोज़गार
Jharkhand

हेमंत कैबिनेट का महा-फैसला: झारखण्ड के विकास को लगी सुपरफास्ट रफ़्तार! RIMS-2 के लिए 41 अरब की भारी-भरकम राशि मंजूर; आदिम जनजातियों को अब 150 दिन का रोज़गार

July 2, 2026
सुरक्षित लौटे झारखंड के 42 लाल, परिवारों में छाई खुशियों की दिवाली! तमिलनाडु गैस कांड से बचाए गए श्रमिकों की घर वापसी; बोले— “हेमंत सोरेन सरकार न होती तो बचना मुश्किल था”
Jharkhand

सुरक्षित लौटे झारखंड के 42 लाल, परिवारों में छाई खुशियों की दिवाली! तमिलनाडु गैस कांड से बचाए गए श्रमिकों की घर वापसी; बोले— “हेमंत सोरेन सरकार न होती तो बचना मुश्किल था”

July 2, 2026
झारखण्ड रचेगा नया इतिहास! दिल्ली में जुटेगा देश-विदेश के उद्योगपतियों का महाकुंभ; ‘विज़न 2050’ को रफ़्तार देने के लिए CM हेमंत सोरेन लॉन्च करेंगे AI, आईटी और टूरिज्म नीतियां
Jharkhand

झारखण्ड रचेगा नया इतिहास! दिल्ली में जुटेगा देश-विदेश के उद्योगपतियों का महाकुंभ; ‘विज़न 2050’ को रफ़्तार देने के लिए CM हेमंत सोरेन लॉन्च करेंगे AI, आईटी और टूरिज्म नीतियां

July 2, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हेमंत कैबिनेट का महा-फैसला: झारखण्ड के विकास को लगी सुपरफास्ट रफ़्तार! RIMS-2 के लिए 41 अरब की भारी-भरकम राशि मंजूर; आदिम जनजातियों को अब 150 दिन का रोज़गार
  • सुरक्षित लौटे झारखंड के 42 लाल, परिवारों में छाई खुशियों की दिवाली! तमिलनाडु गैस कांड से बचाए गए श्रमिकों की घर वापसी; बोले— “हेमंत सोरेन सरकार न होती तो बचना मुश्किल था”
  • झारखण्ड रचेगा नया इतिहास! दिल्ली में जुटेगा देश-विदेश के उद्योगपतियों का महाकुंभ; ‘विज़न 2050’ को रफ़्तार देने के लिए CM हेमंत सोरेन लॉन्च करेंगे AI, आईटी और टूरिज्म नीतियां

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.