Tuesday, March 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

धनबाद से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग, संसदीय कमेटी की बैठक में बोले सांसद पीएन सिंह

July 7, 2023
in Jharkhand
धनबाद से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग, संसदीय कमेटी की बैठक में बोले सांसद पीएन सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद : धनबाद रेल मंडल के संसदीय कमेटी की बैठक शुक्रवार को डीआरएम के सभागार में हुई। इसमें सांसद पशुपतिनाथ सिंह समेत झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक फैले धनबाद रेल मंडल के संसदीय क्षेत्रों के सांसदों उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक अनुपम शर्मा भी मौजूद रहे।

सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने बैठक के लिए 24 बिंदुओं पर अपनी मांग पत्र संसदीय कमेटी को सौंपा। इसमें धनबाद से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन चलाने की भी मांग शामिल है।

आपातकालीन कोटा बढ़ाने की मांग

सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आज की बैठक में बातचीत हुई है। जिसमें खासकर महत्वपूर्ण ट्रेनों में आपातकालीन कोटा, जिसमें नहीं है या कम है उन ट्रेनों में आपातकालीन कोटा को बढ़ाया जाए। साथ ही बरमसिया में निर्मित फ्लाईओवर से पैदल जा रहे हैं, यात्रियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इसलिए रेलवे फ्लाईओवर के नीचे कुछ सीधी वैकल्पिक व्यवस्था करें जिससे आम जनों को परेशानी ना हो।

सामुदायिक भवन का हो निर्माण

उन्होंने कहा कि रेलवे की कॉलोनी, हिल कॉलोनी एवं वाचन वार्ड कॉलोनी में घनी आबादी है। परंतु सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक सामुदायिक भवन नहीं है। इसलिए रेलवे को ध्यान आकर्षित करते हुए कम से कम एक सामूहिक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाना चाहिए। जिससे रेलवे कर्मियों को शादी विवाह में किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

वहीं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि उनके क्षेत्र में रेलवे फ्लाईओवर को लेकर बैठक में अपनी बातों को रखा है। इस दौरान धनबाद रेल मंडल के डीआरएम समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
  • गढ़वा में किशोरियों के स्वास्थ्य की नई ढाल! HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा
  • 12 वर्ष बाद न्याय की किरण! गढ़वा उपायुक्त ने 2014 लोकसभा चुनाव में लापता मार्टिंग कच्छप की पत्नी को दिया 10 लाख का मुआवजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.