देवघर : श्रावणी मेला के दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों से देवघर में प्रतिनियुक्ति बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी को पुरस्कृत किया जा रहा है, वही ड्यूटी में लापरवाह और अनुशासनहीत पुलिसकर्मी को निलंबित होना पड़ रहा है। मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्त 506 पुलिसकर्मी ऐसे है जिन्हे बेहतर काम करने के लिये पुरस्कृत किया गया। वही अस्थाई टीओपी, रुट लाइन और विधि व्यवस्था में लगे 39 पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है। मेला के लिए बनाए गए अस्थायी ओपी,यातायात ओपी और रुट लाइनिंग में तैनात कई पुलिसकर्मी अनुपस्थित होने, शराब पीकर ड्यूटी करने, लोगो को भड़काने सहित कई आरोप में पुलिसकर्मी निलंबित किये गये है। निलंबित होने वाले जवानों में रांची, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, गिरीडीह, लोहरदगा, जामताड़ा, गढ़वा, देवघर, विशेष शाखा, प्रशिक्षण केद्र नेतरहाट के पुलिसकर्मी शामिल है। बोकारो और सिमडेगा के सबसे अधिक पुलिसकर्मी निलंबित हुए है।
हथियार के साथ अपराधी पकड़ने वाले पुलिसकर्मी हुए पुरस्कृत
देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्ति पर तैनात पुलिसकर्मी ने एन्टी क्राईम चेकिंग के दौरान एक देसी पिस्टल हर्ष राज सिन्हा औऱ पवन कुमार यादव को गिरफ्तार गिरफ्तार किया। इसमें शामिल विभिन्न जिले से मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी पुलिसकर्मी को 1000 रुपये से पुरस्कृत किया गया। एसआई विजय कुमार किण्डो, आरक्षी निरंजन उरांव, अनिल कुमार साहू, राजू साहू और अमर कुमार का नाम शामिल है। 14 जुलाई को द्वितीय पाली के दौरान आध्यात्मिक केन्द्र बरमसिया सरकार भवन रोड में एन्टी क्राईम चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की बाईक (HR-06Q9825) पर सवार दोनों आरोपी को पकड़ा गया था।
बोकारो जिला बल के जवान सुमंत यादव पर लगा ये आरोप
बोकारो जिला बल के जवान सुमंत यादव को लोगो को भड़काने जैसे गंभीर आरोप में निलंबित किया गया था। आरोपी जवान निकास द्वार से पुलिस और पब्लिक को अंदर जाने के लिये भड़का रहे थे। इससे मंदिर में हंगामा हो सकता था। वही विधि व्यवस्था बिगड़ सकती थी। देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी जवान को निलंबित कर दिया।










