देवघर : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर के बाबा धाम मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रांगण में महामहिम राष्ट्रपति का वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ स्वागत किया गया।
इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा मंदिर के प्रांगण में प्रवेश किया और गर्भगृह में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक करने के बाद महामहिम राष्ट्रपति बाहर निकलीं और वहां से सीधे देवघर परिसदन की ओर रवाना हो गईं, जहां वह थोड़ी देर विश्राम करने के बाद रांची के लिए रवाना हो गईं।
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत राज्य में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया। वहीं राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।









