Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

धनबाद: सनकी युवक ने राहगीरों पर रॉड से किया हमला, किसी का टूटा हाथ तो किसी का फूटा सिर, 10 लोगों को किया घायल

पुलिस ने सनकी युवक को किया गिरफ्तार

May 22, 2023
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद : जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर रॉड से मारना शुरू कर दिया। इस घटना में 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। पुलिस ने उस सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजगंज इलाके में एक सनकी शख्स हाथों में लोहे की रॉड लेकर निकल पड़ा और जो भी उसे मिलता वो उसपर हमला करता देता। ऐसे में उसके हमले से कई लोगों के सिर फट गए, तो कुछ लोगों के हाथ टूट गए। फिलहाल, सभी घायलों को राजगंज स्थित स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, राजगंज में एक सनकी शख्स लोहे की रॉड लेकर लोगों पर अचानक हमला करने लगा। उस शख्स को जो सामने दिखता वो उसपर रॉड से हमला कर उसे घायल कर देता। उसके हमले में एक महिला समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद सभी घायलों को राजगंज स्थित स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वहीं दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, इसमें गुलाम अंसारी का सिर फट गया है। जबकि उस्मान अंसारी के हाथ और सिर में चोटें आईं हैं।

घटना के बाद आरोपी युवक ने खुद को घर में हो गया बंद

वहीं आरोपी युवक का नाम मुसर्रत अंसारी बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि किसी के साथ उसकी दुश्मनी नहीं थी, लेकिन अचानक उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद फिर अपने घर के एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

18 मई को धनबाद रेलवे स्टेशन पर भी एक सनकी ने यात्री को चाकू मारकर कर दिया था घायल

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों 18 मई को धनबाद रेलवे स्टेशन पर भी कुछ ऐसा ही वाकया हुआ था। जब एक सनकी ने यात्रियों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद कड़ी मशक्कत से रेल पुलिस ने सनकी शख्स को पकड़ा था।

Related Posts

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026
शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
Jharkhand

शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’

July 24, 2026
सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार
Jharkhand

सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
  • सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.