धनबाद : जिले के गोबिंदपुर प्रखंड अंतर्गत जंगलपुर पंचायत में प्रखंड स्तरीय खेल स्टेडियम बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में जिला खेल पदाधिकारी के साथ अंचल अधिकारी रामजी वर्मा, हल्का कर्मचारी रामदेव राम स्टेडियम के लिए जगह का निरीक्षण करने जंगलपुर पहुंचे, जहां खेल स्टेडियम के लिए जगह चिन्हित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जेएमएम के वरिष्ठ नेता मन्नू आलम, जंगलपुर पंचायत के लोकप्रिय समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि मोकिम अंसारी, पंचायत समिति सदस्य उप मुखिया एवं कई वार्ड मेंबरों के साथ पंचायत के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बता दें कि मोकिम अंसारी एवं मन्नू आलम द्वारा विगत कई महीनों के अथक प्रयास के बाद जंगलपुर में स्टेडियम बनने के कवायद शुरू हुई है। मोकीम अंसारी ने इस कार्य के लिए हेमंत सरकार, खेल मंत्री हफीजुल हसन एवं संबंधित विभाग को धन्यवाद दिया एवं आभार प्रकट किया।









