Thursday, April 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

शहीद जवानों को अंतिम विदाई: डीआईजी नौशाद आलम ने ब्राह्मभोज में दी श्रद्धांजलि, परिवार को हर सहयोग का दिया भरोसा!

मनातू मुठभेड़ में शहीद संतन मेहता और सुनील राम के ब्राह्मभोज में डीआईजी की उपस्थिति, प्रशासन और जनता ने नमन किया।

September 15, 2025
in Jharkhand, Top News
शहीद जवानों को अंतिम विदाई: डीआईजी नौशाद आलम ने ब्राह्मभोज में दी श्रद्धांजलि, परिवार को हर सहयोग का दिया भरोसा!
Share on FacebookShare on Twitter
  • शहीद जवानों के ब्राह्मभोज में पहुंचे डीआईजी नौशाद आलम
  • शहादत को किया नमन, परिजनों से मिलकर दिया आश्वासन

मेदिनीनगर : पलामू जिले के मनातू में 3 सितंबर को हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए पलामू पुलिस के वीर जवान संतन मेहता और सुनील राम के ब्राह्मभोज सोमवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम विशेष रूप से शामिल हुए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। डीआईजी आलम ने कहा कि संतन मेहता और सुनील राम की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। ऐसे जवानों पर न केवल झारखंड पुलिस बल्कि पूरा राष्ट्र गर्व करता है। ब्राह्मभोज के मौके पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने शहीद जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डीआईजी नौशाद आलम ने परिजनों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस विभाग सदैव उनके साथ खड़ा है। गौरतलब है कि 3 सितंबर को मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में टीएसपीसी नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस घटना के बाद पूरे पलामू में शोक की लहर दौड़ गई थी। ब्राह्मभोज में शामिल लोगों ने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को हमेशा जीवित रखा जाएगा। समाज और प्रशासन का दायित्व है कि शहीद परिवारों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान की जाए।

Related Posts

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी
Jharkhand

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी

April 29, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा

April 29, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

April 29, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी
  • गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.