Saturday, March 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए विकास योजनाओं पर आवश्यक निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, बैठक में मनरेगा, राजस्व, कृषि, निर्वाचन, आपूर्ति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर उपायुक्त ने समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

September 9, 2024
in Jharkhand
गढ़वा में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए विकास योजनाओं पर आवश्यक निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उपायुक्त, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गई। बैठक में गढ़वा जिला में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास योजनाओं एवं विभिन्न विषयों की उपायुक्त ने गहन समीक्षा किया। बैठक में मुख्य रूप से निर्वाचन, मनरेगा, राजस्व, कृषि, आपूर्ति, अबुआ आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, राजस्व, भू-अर्जन, सड़क निर्माण समेत अन्य विषयों एवं विभागों पर एक-एक कर प्राप्त प्रतिवेदन एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से जानकारी लेते हुए कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं आगे के कार्यप्रणाली को लेकर योजनाबद्ध तरीके से बेहतर कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए राशन कार्ड निर्माण एवं राशन वितरण की जानकारी लिया। उपायुक्त ने कहा कि जिन राशन डीलर द्वारा खाद्यान का वितरण ससमय नही किया जा रहा है, वैसे राशन डीलर के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी वरीय पदाधिकारी विभिन्न प्रखंड अंतर्गत पंचायतों में स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान का ससमय औचक निरीक्षण करने एवं किसी भी डीलर के द्वारा राशन एवं धोती साड़ी लुंगी वितरण में अनियमितता बरते जाने, तय मात्रा में अनाज न देने एवं अनाज आवंटित होने के बावजूद राशन लाभुकों को वितरण न करने पर संबंधित डीलर के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ एवं बीज वितरण अधिक से अधिक लाभुकों को दिलाने हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया। पीएम कुसुम योजना को लेकर भी उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को एवं जिला कृषि पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए, जिससे जिले के किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल पाए।

बैठक में मनरेगा, आधार सीडिंग, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, अबुआ आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, भवन निर्माण समेत अन्य योजनाओं की एक-एक कर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं आगे के कार्यप्रणाली को लेकर योजनाबद्ध तरीके से बेहतर कार्य करने हेतु निर्देश दिया। अबुआ आवास योजना को लेकर उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जियो टैग करते हुए शत प्रतिशत सैंक्शन करने का निर्देश दिया। इसके कुल पंजीयन, प्रथम किस्त का भुगतान, द्वितीय किस्त का भुगतान, सरकार आपके द्वार में कुल प्राप्त आवेदन की संख्या एवं सत्यान संबंधी जानकारी से अवगत होकर मामलों के निष्पादन हेतु आवश्यक निदेश दिए गयें। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्राथमिकता के आधार पर उक्त योजना का लाभ अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को पहुंचाने हेतु कार्य करें। साथ ही योजना को लेकर किसी भी प्रकार की प्राप्त शिकायतों पर अविलंब कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम के तहत बागवानी में पौधारोपण की स्थिति, प्रखण्डवार बिरसा सिंचाई कुप की पूर्णता, प्रखण्डवार एंप्लॉयमेंट जेनरेशन, 100 डेज एंप्लॉयमेंट, लंबित योजनाएं को पूर्ण करने, एरिया मॉनिटरिंग, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराने, आधार एंट्री, रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, स्कीम कंप्लीशन समेत अन्य की बारी बारी से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला कल्याण कार्यालय से वितरित किये जाने वाले साईकिल वितरण एवं वन पट्टा के अद्यतन स्थिति से अवगत होकर आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया। राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने दाखिल खारिज, आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य की समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में दाखिल खारिज के मामलों को लेकर उपायुक्त ने 30 दिनों के अंदर मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। जमीन मापी के लिए आने वाले आवेदन का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। वही रेसिडेंशियल एवं कास्ट सर्टिफिकेट के लंबित आवेदन का ससमय निष्पादन का निर्देश दिया गया। गढ़वा रेहला समेत जिले के अन्य मुख्य क्षतिग्रस्त पथों की मरम्मती करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की तरफ से चलाए जा रहे सर्वजन पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के कार्य पप्रगति एवं अब तक किए गए कुल वितरित राशि की जानकारी प्राप्त की गई एवं इन योजनाओं में आ रही तकनीकी त्रुटियों का निदान करते हुए शीघ्र ही लाभुकों को राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि हमें आपस में समन्वय बनाकर सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है। इसलिए दिए गए निर्देश का सभी पदाधिकारी पूर्ण रूप से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। बैठक में निर्वाचन कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 18 वर्ष के नए मतदातओं को जोड़ने एवं का निर्देश दिया गया। पोलिंग स्टेशन पर ए०एम०एफ० फैसिलिटी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। रूट चार्ट, क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी पदाधिकारी एवं कर्मी प्राथमिकता ले आधार पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी एसओपी का अध्ययन करते हुए पूर्ण रूप से निर्वाचन कार्यो में इसका अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा/रंका/श्री बंशीधर नगर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय अन्य वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थें।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
  • जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.