Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन गढ़वा में निपुण समागम के तहत जिला स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

June 25, 2024
in Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड शिक्षा परियोजना गढ़वा के तत्वाधान में निपुण समागम के तहत जिला स्तरीय टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेला का आयोजन नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय संस्कृतिक भवन टाउन हॉल गढ़वा में किया गया। उक्त मेला का शुभारंभ आयोजन के विशिष्ट अतिथि उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर एवं मंचासीन जिला शिक्षा अधीक्षक, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, गढ़वा व अन्य ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यों का प्रदर्शन किया गया

जिला स्तरीय TLM मेला के तहत् प्रखण्डवार स्टॉल आवंटित था, जिसमें जिला स्तरीय कार्यशाला हेतु नामित शिक्षकों द्वारा बनाये गए TLM के साथ-साथ सभी प्रखण्डों में FLN को लेकर किये जा रहे कार्यों का प्रदर्शन किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले प्रखण्ड का चयन गठित समिति द्वारा करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। मेला स्थल पर जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ स्वयंसेवी संगठनों, डायट फेकेल्टी, BRP, CRP की भी उपस्थिति रही। साथ ही मेला में नजदीकी (शहरी) क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षकों की उपस्थिति की रही।

बेहतर क्षमता विकसित करना है

उक्त टीएलएम मेला का आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों में पढ़ने की क्षमता विकसित करना है। टीएलएम के प्रयोग से कम समय में बच्चों को अक्षरों एवं अंको की बेहतर पहचान व अध्ययन में बेहतर क्षमता विकसित करना है।

टीएलएम के इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों की भी उपस्थित रही जिसमें कहा गया कि टीएलएम देखें और सिखें तथा अपने विद्यालय में भी लागू करें जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य हो सके।

टीएलएम के साथ स्टॉल लगाए गयें थें

जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में प्रखंडवार अपने-अपने टीएलएम के साथ स्टॉल लगाए गयें थें, जिसका निरीक्षण उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा बारी-बारी करके किया गया तथा इसके लिए संबंधित शिक्षकों एवं मास्टर ट्रेनरों की प्रशंसा की। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम उत्साहवर्धक है। सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं। हम सभी को सीखने की प्रवृत्ति रखनी चाहिए। शिक्षकों को अपने आप को अब अपग्रेड करने की आवश्यकता है। यदि हमारी बेसिक शिक्षा सही रही तो बच्चे भी सही शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। अपने-अपने स्कूलों में टीएलएम की मदद से बच्चों को शिक्षा दें। गढ़वा के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

सम्मानित करने का कार्य किया गया

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी)/झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (जेबीएवी) के टॉपर छात्राओं को, जिन्होंने मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है, को सम्मानित किया गया। साथ ही संबंधित वार्डन को भी सम्मानित करने का कार्य किया गया।

प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया

केजीबीवी कांडी की छात्रा किरण कुमारी को मैट्रिक में 91% अंक लाने हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि कल्पना कुमारी को 87.4% अंक लाने हेतु द्वितीय एवं निर्मला कुमारी को 86.8% अंक लाने पर तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार केजीबीवी गढ़वा की इंटर (विज्ञान) की छात्राओं में प्रियंका कुमारी को 74.20% अंक लाने पर प्रथम पुरस्कार दिया गया। रूपा कुमारी को 73.20% लाने पर द्वितीय पुरस्कार तथा साक्षी कुमारी को 73% अंक लाने पर तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि इंटर (कला) के छात्र बेबी कुमारी को 82.60% के लिए प्रथम पुरस्कार, चंदा कुमारी को 77.40% लाने पर द्वितीय एवं प्रविता कुमारी तथा सृष्टि कुमारी को 77.40% लाने हेतु तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

स्कूलों के बच्चों को बेहतर शिक्षा हेतु लाभ मिलें

उक्त मौके पर उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांडी, रमना, मेराल एवं गढ़वा के वार्डन को भी अच्छे शिक्षण सुविधा प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया।

इस टीएलएम मेला के आयोजन में बताया गया कि गढ़वा जिले से लगभग 100 शिक्षकों को राज्य स्तरीय टीएलएम मेला कार्यक्रम भाग लेने हेतु भेजा जाएगा, जिससे गढ़वा के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को बेहतर शिक्षा हेतु लाभ मिलें।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

July 26, 2026
बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग
Jharkhand

बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग

July 26, 2026
गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का नया रिकॉर्ड! 7.35 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
  • बाबा नगरी में श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व इंतज़ाम! श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर पूरी तरह रोक; AI कैमरे और ड्रोन से होगी सुरक्षा की मॉनिटरिंग
  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.