दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो विमान की अचानक से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे के बाद दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद पायलट ने अपनी सूझबूझ से फ्लाइट की वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
विमान में सवार थे 180 यात्री
इंडिगो के विमान संख्या 6E 2172 में 180 यात्री सवार थे और सभी सुबह 8:00 बजे की फ्लाइट से 9:30 बजे रांची के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले थे। विमान के उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे बाद ही इस तकनीकी खराबी का पता चला। जिसके बाद वापस विमान को दिल्ली की ओर मोड़ कर उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
हवा में मच गई अफ़रा-तफ़री
दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट के इंजन में आई तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही पैसेंजरों में डर का माहौल बन गया और हवा में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ से सेफ लैंडिंग हुई जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। यात्रियों को दूसरे विमान से रांची की ओर रवाना किया गया।
इससे पहले भी हो चुकी है इंडिगो फ्लाइट में दिक्कतें
यह पहली बार नहीं है जब इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की गई हो। इससे पहले भी पटना से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किस कारण से टेक ऑफ होने के कुछ देर बाद ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई।
ये भी पढ़े – आर्मी लैंड स्कैम : छवि रंजन की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला