Sunday, May 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर: भारतीय महिला हॉकी टीम अमेरिका से 0-1 से हारी

January 14, 2024
in Jharkhand
एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर: भारतीय महिला हॉकी टीम अमेरिका से 0-1 से हारी
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय महिला हॉकी टीम को यहां झारखंड स्थित रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच का एकमात्र गोल अमेरिका के लिए अबीगैल टैमर (16वें मिनट) ने किया।

दोनों टीमों ने मुकाबले की शुरुआत तेज-तर्रार और आक्रामक अंदाज में की। भारत ने जहां घरेलू दर्शकों के सामने सर्कल में कुछ शुरुआती आक्रमण किए और गेंद को अपने कब्जे में रखा। वहीं अमेरिका ने तेज शुरुआत के बाद मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली। अमेरिका ने मैच की शुरुआत से बॉल पजेशन पर अपना दबदबा बनाए रखा। अमेरिका ने इसके बाद पहले क्वार्टर में ही अपने कप्तान की मदद से मैच का पहला गोल दाग दिया, लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी एलिजाबेथ एगर द्वारा बाधा डालने के कारण को गोल को खारिज कर दिया गया और इससे भारत को बहुत बड़ी राहत मिली।

मुकाबला काफी कड़ा रहा

भारत और अमेरिका के बीच पहले क्वार्टर में मुकाबला काफी कड़ा रहा। लेकिन दोनों टीमें सर्कल में प्रवेश करने के बाद भी गोल नहीं दाग सकी। भारतीय टीम की पेनल्टी कार्नर पर कुछ मौके बनाए, लेकिन टीम इसे भुना नहीं सकी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पहला क्वार्टर गोलरहित रहा।

हालांकि, दूसरे क्वार्टर के शुरू होने के एक मिनट बाद ही अमेरिका ने पहले गोल की निराशा से उबरते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर ली और भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। अमेरिका के लिए यह गोल अबीगैल टैमर ने 16वें मिनट में किया। टैमर का शॉट भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता के पास पहुंचा। हालांकि भारतीय कप्तान का पैड गेंद पर जरूर लगा, लेकिन वह उसे अपने पैड के बीच से गोल में घुसने से नहीं रोक सकीं।

दूसरे क्वार्टर में भारत के वापसी करने का मौका

दूसरे क्वार्टर में भारत के वापसी करने का मौका था, जब उन्हें पेनल्टी कॉर्नर मिला। दीपिका के प्रयासों के बाद उन्हें दो और रीटेक मिले, लेकिन अमेरिका द्वारा इसे विफल कर दिया गया। इसके बाद भी भारत ने दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और दूसरे क्वार्टर के बचे हुए मिनटों में बढ़त बना ली। पहले क्वार्टर से कुछ मिनट पहले भारत को बढ़त लेने का मौका मिला, जब उदिता ने नेहा के साथ मिलकर अच्छा मौका बनाया। लेकिन अमेरिकी गोलकीपर केल्सी बिंग ने उदिता के प्रयास को नाकाम कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में काफी एक्शन देखने को मिला। अमेरिकी खिलाड़ी ब्रुक डेबरडीन को ग्रीन कार्ड दिया गया। हालांकि भारत को एक-खिलाड़ी का फायदा था, लेकिन उसके फॉरवर्ड लाइन को अमेरिका ने रोक दिया था। अगले मिनटों में, भारत और अमेरिका दोनों को ग्रीन कार्ड मिलने के कारण अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। इसके बाद मेजबान टीम को लगातार दबाव बनाने के कारण तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाई।

पांच मिनट तक बाहर बैठना पड़ा

मुकाबले में एक गोल से पिछड़ने के बाद अंतिम क्वार्टर भारत के लिए काफी अहम हो गया। चौथे क्वार्टर के शुरू होने के बाद वैष्णवी विठ्ल फाल्के को पीला कार्ड मिलने के कारण उन्हें पांच मिनट तक बाहर बैठना पड़ा। एक गोल से पिछड़ रही भारतीय टीम ने हमले तेज कर दिये और 48वें मिनट में सातवां पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। नवनीत ने इस बार इसे नेट में पहुंचाया लेकिन इस गोल को अमान्य करार कर दिया गया क्योंकि गेंद ज्योति के पैर से टकराकर अंदर गई थी।

अगले कुछ मिनटों में अमेरिकी अमेरिका ने तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन गोल नहीं कर सकी। भारत को अपना अगला मुकाबला 14 जनवरी को न्यूजीलैंड से खेलना है।

इससे पहले, एशियाई खेलों के पूर्व चैम्पियन जापान ने चेक गणराज्य को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। जापान के लिए मियू सुजुकी ने चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर और शिहोरी ओइकावा ने 40वें मिनट में दूसरा गोल दागा। चेक गणराज्य की गोलकीपर बारबोरा चेचाकोवा ने इस मुकाबले में कई गोल बचाए। रविवार को अब जापान का सामना जर्मनी से होगा जबकि चेक गणराज्य के सामने चिली की चुनौती होगी।

पेनल्टी कॉर्नर

दिन के एक अन्य मैच में जर्मनी ने चिली की चुनौती को 3-0 से धो डाला। चिली के लिए सेलिन ओरुज़ ने 7वें मिनट, जेटे फ्लेस्कट्ज़ ने 10वें और लिसा नोल्टे ने 38वें मिनट में गोल किए। वहीं, तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने इटली को 3-0 से हरा दिया। न्यूजीलैंड के लिए डेविएस फ्रांसिस ने सातवें और 51वें मिनट में जबकि डिकिंस स्टेफनी ने 53वें मिनट में गोल किए। न्यूजीलैंड की ओर से तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए।

Related Posts

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
Jharkhand

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर

May 24, 2026
माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
Jharkhand

माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे

May 24, 2026
वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”
Jharkhand

वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

May 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
  • माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
  • वोटर लिस्ट से कहीं कट न जाए आपका नाम! गढ़वा के सभी बूथों पर जारी हुई ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की लिस्ट, DC ने कहा— “1 हफ्ता है मौका, तुरंत कराएं मैपिंग”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.