Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: जिला समन्वय समिति बैठक में फाइलेरिया रोकथाम पर जोर: एमडीए राउंड की समीक्षा

उपायुक्त ने सभी विभागों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए

February 19, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: जिला समन्वय समिति बैठक में फाइलेरिया रोकथाम पर जोर: एमडीए राउंड की समीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

फाइलेरिया से रोकथाम के लिए चलाए जा रहे एमडीए राउंड को लेकर जिला का 2nd समन्वय समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए कई निर्देश

************************************
आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में फाइलेरिया से रोकथाम के लिए चलाए जा रहे एमडीए राउंड को लेकर जिला का 2nd समन्वय समिति बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एमडीए कार्यक्रम की समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन डॉ0 अशोक कुमार और जिला भीबीडी कंसल्टेंट अरविंद द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाए जाने वाले एमडीए कार्यक्रम में अबतक 827563 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा एलबेंडाजोल और डीईसी को खिलाया गया है । वर्ष 2025 में 1378341 जनसंख्या को दवा खिलाने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है। जिसमें अबतक 60 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह दवा 2 साल से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अत्यंत बीमार व्यक्ति को इसका सेवन नहीं करना हैं।


इस दौरान कई जगहों यथा रंका के दर्जी मोहल्ला, सोनार मोहल्ला तथा कल्याणपुर पंचायत के कई लोगों ने अभी तक दवा नहीं खा पाये है उनको भी फिर से इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए दवा के फायदे के बारे में बताते हुए सेवन कराया जा रहा है।

उपायुक्त शेखर जमुआर ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जाने वाले इस अभियान को बैठक में उपस्थित शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग, जेएसएलपीएस के सभी ब्लॉक एमओआईसी और बीपीएम के समन्वय से सभी लोगों को इसके प्रति जगरूक करते हुए उन्हें दवा खिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में जेएसएलपीएस की सखी दीदी को इस कार्य में सम्मिलित किया जाए। सभी एमओआईसी कार्यक्रम के प्रति अपनी भूमिका को समझे और कार्यक्रम को सफल बनाए।

फाइलेरिया कार्यक्रम के लिए सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन की टीम के द्वारा लोगों को जगरूक करने को लेकर नुक्कड़ नाटक, रात्रि चौपाल पंचायती राज संस्थान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि बड़ी संख्या में लोग इस दवा का सेवन कर फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से खुद को तथा परिवार को भी बचाये एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

उक्त बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सभी ब्लॉक के एमओआईसी, जेएसएलपीएस, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पिरामल फाउंडेशन, गोपीनाथ सिंह महिला कॉलेज की प्रोफेसर समेत कई लोग उपस्थित थे।

 

Related Posts

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026
शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
Jharkhand

शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’

July 24, 2026
सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार
Jharkhand

सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
  • सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.