दुर्गापूजा को लेकर बसों से लेकर फ्लाइट्स तक का किराया बढ़ा हुआ है। अधिक पैसे देने के बाद भी लोगों को सीटें नहीं मिल रही है। देश के प्रमुख शहरों से रांची आने वाली फ्लाइट्स की टिकट 10 हजार रुपए के पार कर गया है। वहीं बसों की बात करें तो यहां 50 से एक सौ रुपए तक अतिरिक्त पैसे देकर भी सीटें नहीं मिल रही हैं।
फ्लाइट्स तो छोड़िए, न केवल बिहार जाने वाली बसें छत्तीसगढ़, ओडिशा जाने वाली बसों में सीटें नहीं मिल रही हैं। फ्लाइट्स की बात करें तो महानगरों से रांची आनेवाले यात्रियों को दोगुना से अधिक भाड़ा देकर रांची आना पड़ रहा है। डायरेक्ट, कनेक्टेड और मल्टीपल कनेक्टेड फ्लाइट में किराया 20 हजार से 60 हजार रुपए तक चला गया है। दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई का किराया पांच हजार के ऊपर चला गया है।
सभी शहरों से आ रही फुल फ्लाइट
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ऑथरिटरी के मुताबिक अभी देश के तमाम बड़े शहरों से फ्लाइट फुल ही आ रही है। यही वजह है कि किराया भी बढ़ा हुआ है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों से आ रही फ़्लाइट्स में किराया लगभग दोगुना हो चुका है। जबकि रांची से महानगर जानेवाले अधिकांश विमानों में सीटें खाली हैं। रांची से बेंगलुरु का किराया 6,753 रुपए में उपलब्ध है। रांची से दिल्ली की सामान्य बुकिंग 22 अक्तूबर को 7,333 रुपए में उपलब्ध है। जबकि, नवमी और दशमी को विमान सेवाओं में स्थिति सामान्य है।