Thursday, September 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

एक फोन के लिए फूड इंस्पेक्टर ने बर्बाद किया लाखों लीटर पानी, हुए निलंबित

May 26, 2023
in National, Sports
Share on FacebookShare on Twitter

Desk. छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक फोन के लिए लाखों लीटर पानी व्यर्थ में बहाने का मामला सामने आया है। दरअसल, मामला काकेंर पंखाजूर का है। यहां एक फूड इंस्पेक्टर ने पानी में गिरा अपना महंगा मोबाइल निकालने के लिए बांध का लाखों लीटर पानी ही बहा दिया। इस पानी से डेढ़ हजार एकड़ खेतों की सिंचाई की जा सकती थी। हालांकि प्रशासन ने इस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।

फूड इंस्पेक्टर का मोबाइल जलाशय में सेल्फी लेने के दौरान गिर गया था। इसके बाद उसे तलाश करने के लिए पंप लगाकर सारा पानी बहा दिया गया। मोबाइल के लिए करीब 21 लाख लीटर पानी बर्बाद किया। इसके बाद प्रशासन ने उन्हें निलंबित करते हुए पानी निकालने की अनुमति देने वाले जल संसाधन विभाग के एसडीओ को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दरअसल, कोयलीबेड़ा ब्लॉक के एक फूड अफसर रविवार को छुट्टी मनाने खेरकट्टा परलकोट जलाशय पहुंचे थे। यहां पर अफसर साहब का महंगा मोबाइल फोन खेरकट्टा परलकोट जलाशय के ओवर पुल पर लबालब 15 फीट तक भरे हुए पानी में गिर गया। अधिकारी ने मोबाइल को ढूंढने के लिए पहले पास के गांववालों को लगाया। अच्छे-अच्छे गोताखोर उतारे, लेकिन असफलता ही हाथ लगी.

इसके बाद फोन को निकालने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई। फिर बाकायदा 30 एचपी का पंप लगाकर जलाशय का पानी बाहर निकलवा दिया। पानी निकालने के लिए पिछले तीन दिनों से लगातार पंप चलता रहा। हालांकि, जलाशय से लगातार पानी निकालने की बात ऊपर तक पहुंची और सिंचाई विभाग के अधिकारी दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे, जहां पंप को बंद करवाया गया। इसके बाद फिर से खोजने पर मोबाइल फोन तो मिल गया था, लेकिन खराब हो चुका था।

Related Posts

राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन की धूम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग मनाया त्योहार; कहा— ‘पेड़ों को भी बांधें राखी’
National

राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन की धूम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग मनाया त्योहार; कहा— ‘पेड़ों को भी बांधें राखी’

August 28, 2026
परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान
National

परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, मोबाइल जैमर और CCTV कैमरों से होगी निगरानी; जिला कप्तानों ने संभाली सुरक्षा की कमान

June 20, 2026
“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’
National

“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’

June 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल
  • मिलावटखोरों और नामी ब्रांड्स पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 115 अमानक उत्पादों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी; 50 किलो नकली मिठाई और एनर्जी ड्रिंक्स नष्ट
  • जल संकट दूर करने वाली ‘जल दीदियों’ का जलवा! उत्कृष्ट सेवा देने वाली 8 जल सहियाओं को मिला राज्य स्तरीय सम्मान; सचिव अबु इमरान ने किया सम्मानित

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.