Thursday, June 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का संभाला पदभार, सभी 14 सीटों पर जीतने का किया दावा

July 15, 2023
in Jharkhand, Top News
पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का संभाला पदभार, सभी 14 सीटों पर जीतने का किया दावा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 15 जुलाई को बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। कार्यक्रम का आयोजन रांची के हरमू रोड स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में किया गया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को विधिवत पदभार ग्रहण कराया। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश के सभी 14 सीटों पर जीतने का दावा किया है।

विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया पदभार ग्रहण

पदभार ग्रहण करने के बाद झारखंड बीजेपी ने ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा कि, आज प्रदेश कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नाग्रेंद्र नाथ और प्रदेश महामंत्री (संगठन) करमवीर सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।

बाबूलाल मरांडी एक लोकप्रिय राजनेता और झारखंड राज्य की राजनीति में अहम भूमिका दी है। उन्होंने अपने योगदान से झारखंड राज्य के विकास और सामरिक मुद्दों पर बातचीत को मजबूत किया है।

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने किया सांगठनिक बदलाव

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सांगठनिक बदलाव किया है। इसी के तहत झारखंड के पहले सीएम बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई है। बाबूलाल मरांडी मौजूदा समय में राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री मरांडी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दीपक प्रकाश की जगह ली। मरांडी को राजनीति का लंबा अनुभव है। ऐसे में पार्टी उनके अनुभव का फायदा चुनाव में उठाना चाहती है।

हर मुद्दे पर रखते हैं बेबाकी से अपनी राय

अगले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। झारखंड में बीजेपी के नेता मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। वहीं बाबूलाल मरांडी राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। वे सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया पर एक्टिव बाबूलाल मरांडी हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। बीजेपी से अलग होकर राजनीति कर चुके बाबूलाल मरांडी को झारखंड में नेता प्रतिपक्ष चुना गया था। 2006 में बीजेपी से अलग होकर उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी लेकिन 14 सालों बाद 2020 में वो दोबारा से बीजेपी में शामिल हो गए।

Related Posts

नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख
Jharkhand

नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख

June 3, 2026
“नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम
Jharkhand

“नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम

June 3, 2026
300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”
Jharkhand

300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”

June 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख
  • “नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम
  • 300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.