Monday, April 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

ओडिशा में फिर मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे

June 18, 2023
in National, Top News
good train
Share on FacebookShare on Twitter

Odisha Train Accident : ओडिशा के रायगड़ा जिले में रविवार को एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, किसी तरह के जानमान के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अधिकारी ने कहा कि मालगाड़ी अंबाडोला से लांजीगढ़ में वेदांता कंपनी के एक संयंत्र के लिए विशेष मार्ग पर जा रही थी, तभी चार डिब्बे पटरी से उतर गए।

दरअसल, रायगड़ा के अम्बोडाला यार्ड में वेदांता लिमिटेड के प्लांट की ओर जाते समय एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, इस दौरान मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारी ने कहा कि इस घटना से रेल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि विशेष मार्ग पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे थे। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू की।

5 जून को बारगढ़ में पटरी से उतर गई थी ट्रेन

इससे पहले 5 जून को ओडिशा के बारगढ़ में एक ट्रेन पटरी से उतर गई थी। घटना को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बताया था कि ओडिशा के बारगढ़ जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री की तरफ से संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए। हालांकि इस पूरे मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं थी, यह पूरी तरह से एक निजी सीमेंट कंपनी की नैरो गेज साइडिंग था। यहां कंपनी द्वारा रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) सहित सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव किया जाता है।

महाराष्ट्र में भी पटरी से उतरी ट्रेन

वहीं आज सुबह (18 जून) महाराष्ट्र में भी एक ट्रेन पटरी से उतर गई। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के मुंबई में अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर आज इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) का एक खाली रैक पटरी से उतर गया। हालांकि हादसे में अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर ईएमयू का एक खाली रैक पटरी से उतर गया। उन्होनें बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कल्याण से कर्जत के बीच ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

बालासोर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 291 हुई

वहीं, बालासोर ट्रेन हादसे में घायल बिहार के एक और यात्री की शनिवार को इलाज के दौरान कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मौत हो गई, जिसकी पहचान भागलपुर जिले के रोशनपुर के रहने वाले साहिल मंसूर (32) के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि साहिल किडनी से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे और ट्रॉमा केयर के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधांशु शेखर मिश्रा ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने से साहिल की मौत हुई। वह अंदरूनी चोटों के अलावा गुर्दे की समस्या से जूझ रहे थे।

Related Posts

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?
Jharkhand

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?

April 19, 2026
झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
Jharkhand

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला

April 18, 2026
JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Jharkhand

JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

April 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?
  • झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
  • JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.