भारत सरकार की महिला लखपति योजना हेतु नगर उंटारी प्रखंड में 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बिशुनपुरा एवं नगर उंटारी के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 40 CRPs का महिला लखपति योजना के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में CRPs को लखपति महिला योजना के बारे तथा कार्यक्रम के लक्ष्य जो इस वर्ष में पूर्ण करने है उसकी जानकारी साझा की गई। साथ ही सारे CRPs को संकल्प कराया गया कि वो लक्ष्य के अलावा खुद से हर वर्ष कम से कम 10 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ कर लखपति बनायेगे।
कार्यशाला के दौरान CRPs को बताया गया कि वर्तमान में वार्षिक आय 60 से 80 हजार के आस पास वाले महिला किसान को चिन्हित कर लक्ष्य प्राप्त करने की आवश्यकता है ताकि वे जल्द ही लखपति के श्रेणी में शामिल हो पाएं तथा जिन महिलाओं की पहले से ही वार्षिक आय एक लाख से अधिक है उन्हे 1.5 से 2 लाख तक कैसे पहुंचना है उसपर भी जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में जेएसएलपीएस के FTC अनूज सिंह और रंजन कुमार शामिल थे तथा जिला में डेवलपमेंट पार्टनर के रूप में कर्यरत TRI से राम कुमार, प्रदान से सुदीप्ता कुमार साहा एवं पीरामल फाउंडेशन से कामेश कुमार शामिल थे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा लखपति किसान बनाने हेतु झारखंड राज्य को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 191258 महिला किसान का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके तहत गढ़वा जिला को इस वित्तीय वर्ष में 8764 लक्ष्य आवंटित है।