Wednesday, June 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव की तिथि की घोषणा के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक

March 18, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव की तिथि की घोषणा के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर ने भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा सभी राजनीतिक पार्टियों को भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा निर्गत प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 13-पलामू संसदीय क्षेत्र लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अधिसूचना की तिथि 18 अप्रैल 2024, नाम निर्देशन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2024, नाम निर्देशनों की संवीक्षा की तिथि 26 अप्रैल 2024, अभ्यर्थिता का वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2024, मतदान करने की तिथि 13 मई 2024 एवं मतगणना की तिथि 4 जून 2024 निर्धारित की गई है।

उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे एवं 72 घंटे के भीतर किए जाने वाले आवश्यक कार्रवाई संबंधी भी जानकारी दी गई। इसके तहत सभी सरकारी योजनाओं संबंधित बैनर, पोस्टर आदि हटाने संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि चुनाव के मद्देनजर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है जिसके नोडल पदाधिकारियों का संपर्क संख्या राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को साझा किया गया। उन्होंने बताया कि एएमएफ के तहत सभी पोलिंग स्टेशन पर सभी आवश्यक सुविधाओं को बहाल किया गया है जिसके तहत पेयजल, शौचालय, रैंप, प्रकाश, फर्नीचर, हेल्पडेस्क आदि की व्यवस्था की गई है, ताकि मतदान दिवस पर मतदाताओं समेत सुरक्षाकर्मियों एवं मतदान कर्मियों को समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर वॉलिंटियर्स के रूप में एनसीसी, एनएसएस स्काउट गाईड, मेंबर्स ऑफ़ ईएलसी फ़ॉर फ्यूचर वोटर्स से तैनाती की जाएगी। सभी प्रिंटिंग प्रेस गढ़वा जिला के द्वारा पोस्टर, पंपलेट, पुस्तिका आदि के मुद्रण के संदर्भ में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 ए का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 क्रियाशील हो गया है। डिस्पैच सेंटर के रूप में 80 गढ़वा एवं 81 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय गढ़वा जबकि 76 डाल्टनगंज एवं 77 विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय डाल्टनगंज को तैयार किया गया है। सभी के लिए रिसीविंग सेंटर कृषि उत्पादन बाजार समिति पलामू को बताया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने कहा कि भयमुक्त वातावरण में हम मतदान कराने हेतु प्रतिबद्ध हैं। आवश्यकता अनुसार एवं निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पुलिस बल की डेप्लॉयमेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ की सहायता से हम सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी स्वच्छ वातावरण में मतदान सुनिश्चित कराएंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम भी पूरी तरह से सक्रिय भूमिका में आ गई है।

जिले के विभिन्न चौक चौराहा पर चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही जिले से सटे इंटर स्टेट बॉर्डर खरौंधी, नगर ऊंटारी, बरगढ़, गोदरमाना, हरिहरपुर समेत अन्य स्थानों पर चेक पोस्ट लगाया गया है एवं पैनी नजर रखी जा रही है। वन विभाग से जुड़े क्षेत्रों पर भी चेक पोस्ट लगाया गया है। पुलिस विभाग द्वारा कंट्रोल रूम भी बनाया गया है एवं हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखा जाएगा। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर भी एक अलग से टीम का गठन किया गया है, जो सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर नजर रखेगी। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी सहयोग करने का अपील किया गया, साथ हीं मतदाताओं को जागरूक कर बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं चुनाव के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। उक्त बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा/ रंका/ रुद्र/ श्री बंशीधर नगर, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।

Related Posts

सवा सौ साल बाद भी अमर है ‘उलगुलान’ की गूंज, धरती आबा के समाधि स्थल पर झुके महामहिम और मुख्यमंत्री के शीश! सीएम हेमंत सोरेन बोले— “सदियों तक देश को राह दिखाएगा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष”
Jharkhand

सवा सौ साल बाद भी अमर है ‘उलगुलान’ की गूंज, धरती आबा के समाधि स्थल पर झुके महामहिम और मुख्यमंत्री के शीश! सीएम हेमंत सोरेन बोले— “सदियों तक देश को राह दिखाएगा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष”

June 10, 2026
जनता दरबार में ऑन-द-स्पॉट एक्शन, लापरवाह अफसरों पर बिफरे गढ़वा DC! रास्ता रोकने वाले और मुआवजा अटकाने वालों के खिलाफ उपायुक्त का सीधा फरमान— “तुरंत दूर करें जनसामान्य की परेशानी”
Jharkhand

जनता दरबार में ऑन-द-स्पॉट एक्शन, लापरवाह अफसरों पर बिफरे गढ़वा DC! रास्ता रोकने वाले और मुआवजा अटकाने वालों के खिलाफ उपायुक्त का सीधा फरमान— “तुरंत दूर करें जनसामान्य की परेशानी”

June 10, 2026
“दिसंबर 2028 तक हर घर में चमकेगा नल, कोताही की तो खैर नहीं!”— समीक्षा बैठक में गरजे CM हेमंत सोरेन; अब ITI में प्लंबर बनेंगी जल सहिया
Jharkhand

“दिसंबर 2028 तक हर घर में चमकेगा नल, कोताही की तो खैर नहीं!”— समीक्षा बैठक में गरजे CM हेमंत सोरेन; अब ITI में प्लंबर बनेंगी जल सहिया

June 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सवा सौ साल बाद भी अमर है ‘उलगुलान’ की गूंज, धरती आबा के समाधि स्थल पर झुके महामहिम और मुख्यमंत्री के शीश! सीएम हेमंत सोरेन बोले— “सदियों तक देश को राह दिखाएगा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष”
  • जनता दरबार में ऑन-द-स्पॉट एक्शन, लापरवाह अफसरों पर बिफरे गढ़वा DC! रास्ता रोकने वाले और मुआवजा अटकाने वालों के खिलाफ उपायुक्त का सीधा फरमान— “तुरंत दूर करें जनसामान्य की परेशानी”
  • “दिसंबर 2028 तक हर घर में चमकेगा नल, कोताही की तो खैर नहीं!”— समीक्षा बैठक में गरजे CM हेमंत सोरेन; अब ITI में प्लंबर बनेंगी जल सहिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.