Thursday, April 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में अब हर माह अंचल और थाना दिवस: उपायुक्त दिनेश यादव का बड़ा ऐलान, भूमि विवाद पर त्वरित कार्रवाई का वादा!

हर 15 तारीख को अंचल दिवस, 30 तारीख को थाना दिवस, मंगलवार और शुक्रवार को जन सुनवाई, लापरवाही पर होगी सख्त अनुशासनिक कार्रवाई।

August 30, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में अब हर माह अंचल और थाना दिवस: उपायुक्त दिनेश यादव का बड़ा ऐलान, भूमि विवाद पर त्वरित कार्रवाई का वादा!
Share on FacebookShare on Twitter
  • महीने के हर 15 तारीख को अंचल एवं 30 तारीख को थाना दिवस का होगा आयोजन- उपायुक्त
  • प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को सभी प्रखण्ड और अंचल में जन सुनवाई करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश
  • लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी एवं कर्मचारी पर होगी अनुशासनिक कार्रवाई
    ********************************************

जिले में भूमि विवाद को लेकर प्रायः उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के पास बार-बार शिकायत प्राप्त होते हैं। भूमि से संबंधित अधिकांश मामले का समाधान अंचल एवं थाना स्तर से समाप्त हो जाएगा। ऐसी स्थिति में अंचल एवं थाना स्तर पर आम लोगों के शिकायत को गंभीरता से सुनकर समाधान करने से आम लोगों को जिला में नहीं आना पड़ेगा। भूमि विवाद से संबंधित विभिन्न शिकायतों के अविलंब समाधान हेतु प्रत्येक माह के 15 तारीख (अवकाश की स्थिति में 14 तारीख) को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से संबंधित अंचल परिसर में संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी अंचल दिवस का आयोजन करेंगे। इसी प्रकार प्रत्येक माह के 30 तारीख को (अवकाश की स्थिति में 29 तारीख) को पूर्वाह्न 11ः00 बजे थाना परिसर में संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी थाना दिवस का आयोजन करेंगे।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने आज विडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से सभी थाना प्रभारी, सभी अंचल अधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भूमि से संबंधित प्राप्त आवेदन/शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अविलंब आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जमीन का लगान अपडेशन/त्रुटि सुधार/नामांतरण हेतु प्राप्त आवेदन पर भी अविलम्ब आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

विडियो काॅन्फ्रेंसिंग में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को जन सुनवाई करना सुनिश्चित करेंगे। वैसे पदाधिकारी जो किसी दूसरे प्रखण्ड/अंचल के प्रभार में भी हैं तो अपने स्तर से अलग-अलग दिवस का निर्धारण कर जन सुनवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अंचल अधिकारी जो प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के प्रभार में है वो प्रखण्ड तथा अंचल में मंगलवार एवं शुक्रवार को एक ही समय पर जन सुनवाई करना सुनिश्चित करेंगे।


सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने के उपरांत सार्वजनिक अतिक्रमण अधिनियम (पब्लिक इन्क्रोचमेंट एक्ट) के तहत अविलम्ब सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी अविलम्ब प्राथमिकी दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में जनता दरबार में भूमि संबंधी प्राप्त शिकायत में यह ज्ञात होता है कि अंचल एवं थाना के द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई है तो जिस किसी भी स्तर से लापरवाही बरती जाती है तो वैसे दोषी कर्मचारी/पदाधिकारी के विरूद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
Jharkhand

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह

April 23, 2026
देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
Jharkhand

देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन

April 23, 2026
रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

April 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
  • देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
  • रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.