Sunday, April 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में सरकारी लिपिक पर गिरी गाज: सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी पोस्ट शेयर करने पर अमित तिवारी निलंबित!

उपायुक्त के निर्देश पर बड़गड़ के उच्चवर्गीय लिपिक अमित तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबन, असंतोषजनक स्पष्टीकरण के बाद कार्रवाई।

September 8, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में सरकारी लिपिक पर गिरी गाज: सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी पोस्ट शेयर करने पर अमित तिवारी निलंबित!
Share on FacebookShare on Twitter
  • बड़गड़ के प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित उच्चवर्गीय लिपिक अमित तिवारी निलंबित
  • सोशल मीडिया अकाउंट पर राजनीतिक कटाक्ष सहित पोस्ट किए गए समाचार पत्र के कतरन को शेयर करने का आरोप
  • स्पष्टीकरण का नहीं दिया था संतोषजनक जवाब
    ——-

गढ़वा। प्रखंड कार्यालय, बड़गड़ में पदस्थापित उच्चवर्गीय लिपिक अमित तिवारी को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। अमित तिवारी पर आरोप है कि उनके द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर अन्य व्यक्तियों द्वारा राजनीतिक कटाक्ष सहित पोस्ट किए गए समाचार पत्र के कतरन को शेयर किया गया था, जिसमें सरकार की आलोचना प्रदर्शित हो रही थी।

इस मामले को लेकर उपायुक्त, गढ़वा के द्वारा स्पस्टीकरण की माँग की गई थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी, बड़गड़ के माध्यम से श्री तिवारी द्वारा स्पस्टीकरण का जवाब दिया गया जो असंतोषजनक पाए जाने पर निलंबन संबंधी कार्रवाई की गई।

किसी भी सरकारी सेवक द्वारा सरकार की आलोचना करना झारखंड सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। यह आचरण अशोभनीय तथा कर्तव्य के प्रति निष्ठा की कमी को दर्शाता है। साथ ही, यह कार्मिक विभागीय परिपत्र संख्या-624 दिनांक 04.02.2025 के प्रावधानों का भी उल्लंघन है।

इस आधार पर श्री तिवारी को झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2016 के नियम-9 के तहत अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में श्री तिवारी का मुख्यालय प्रखंड कार्यालय, धुरकी निर्धारित किया गया है। उन्हें जीविकोपार्जन हेतु नियमावली के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बड़गड़ को विभागीय स्तर पर आरोप पत्र (Memo of Charges) का गठन कर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Related Posts

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
Jharkhand

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला

April 18, 2026
JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Jharkhand

JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

April 17, 2026
जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Jharkhand

जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

April 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
  • JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.