Friday, September 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लोकतंत्र की ‘तिजोरी’ का हाल जानने अचानक वेयरहाउस पहुंचे गढ़वा DC, सीसीटीवी से लेकर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी तक… एक-एक कल्पपुर्जा खुद जांचा!

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा पहरा; निर्वाचन आयोग की SOP का अक्षरशः पालन करने का हुक्म; सुरक्षा में कोताही पर दी कड़ी चेतावनी

June 17, 2026
in Jharkhand, Top News
लोकतंत्र की ‘तिजोरी’ का हाल जानने अचानक वेयरहाउस पहुंचे गढ़वा DC, सीसीटीवी से लेकर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी तक… एक-एक कल्पपुर्जा खुद जांचा!
Share on FacebookShare on Twitter
  • ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गढ़वा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने बुधवार को ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा, संरक्षण एवं रख-रखाव व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीनों की भौतिक स्थिति, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा अभिलेखों के संधारण की गहन जांच की।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए सुरक्षा प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों तथा अग्निशमन उपकरणों सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुदृढ़ एवं प्रभावी बनी रहे।

इस अवसर पर उपायुक्त ने तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने दायित्वों के निर्वहन में पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम–वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

Related Posts

मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे
Jharkhand

मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे

September 10, 2026
मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR
Jharkhand

मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR

September 10, 2026
मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल
Jharkhand

मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल

September 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे
  • मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR
  • मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.