Tuesday, September 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जनता के दरबार में गढ़वा DC का सख्त रुख! जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; उज्ज्वला योजना में धोखाधड़ी से लेकर इलाज की गुहार पर त्वरित कार्रवाई

समाहरणालय सभागार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद और इलाज सहायता से जुड़े आवेदनों पर सुनवाई; अधिकारियों को तत्परता से निष्पादन के कड़े निर्देश

September 9, 2026
in Jharkhand, Top News
जनता के दरबार में गढ़वा DC का सख्त रुख! जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; उज्ज्वला योजना में धोखाधड़ी से लेकर इलाज की गुहार पर त्वरित कार्रवाई
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई में सर्वप्रथम मेराल प्रखंड के गोंदा निवासी विमला देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए आर्यन एचपी गैस ग्रामीण वितरक मंगल भवन गढ़वा पर उज्जवला योजना के तहत धोखाधड़ी करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उक्त गैस वितरक एजेंसी द्वारा वर्ष 2019 में ही उनके नाम से उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन दिया गया था। परंतु इसका लाभ उन्हें न देकर किसी अन्य व्यक्ति को गैस कनेक्शन का लाभ दिया जा रहा है। उक्त योजना के तहत गैस कनेक्शन स्वीकृत होने के बावजूद भी उन्हें इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। अतः उन्होंने अपने नाम से स्वीकृत गैस कनेक्शन का लाभ दिलाने एवं गैस वितरक एजेंसी पर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

रमना प्रखंड के सिलीदाग निवासी पुष्पा देवी ने 2 माह का 10 किलोग्राम राशन दिलाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री का नाम उनके राशन कार्ड में जुड़ जाने के उपरांत माह जून 2026 से ही राशन का आवंटन प्राप्त हो रहा है परंतु संबंधित डीलर द्वारा माह अगस्त 2026 से उनके पुत्री के नाम से भी राशन दिया जा रहा है। अतः उन्होंने शेष 2 माह जून एवं जुलाई के लिए अवशेष राशन दिलाने का आग्रह किया है। इन्होंने दूसरा आवेदन समर्पित करते हुए अपने स्वर्गीय पति मंदिश राम के लिए श्रमिक कार्ड के तहत बीमा राशि दिलाने का भी अनुरोध किया है। आवेदक पुष्पा देवी के पति की मृत्यु वर्ष 2023 में ही हो चुकी है।

कांडी प्रखंड के खुटहेरिया निवासी अंशराज रंजन ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने पिता गोरख राम, पारा टीचर (सहायक अध्यापक) के इलाज के लिए सरकारी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता पिछले कई महीनो से इलाजरत हैं तथा मेडिकल लीव में होने के कारण पिछले 6 माह से वेतन बंद है। वेतन बंद होने एवं इलाज में भारी खर्च होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। अतः उन्होंने अपने पिता के समुचित इलाज हेतु मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना अथवा किसी अन्य सरकारी सहायता हेतु अनुरोध किया है।

नगर ऊंटारी प्रखंड के पाल्हे कला निवासी दिवाकर चौबे ने भी आवेदन समर्पित करते हुए अपने मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु सरकारी सहायता की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि वह एक गरीब एवं बेरोजगार व्यक्ति हैं तथा आयुष्मान कार्डधारी हैं। परंतु मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु क्लीनिक में जाने पर आयुष्मान कार्ड काम नहीं करने की बात बताई जाती है। अत: उन्होंने उपायुक्त से सहानुभतिपूर्वक अपने मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन कराने का अनुरोध किया है।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें।

Related Posts

रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
Jharkhand

रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार

September 28, 2026
नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल
Jharkhand

नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल

September 28, 2026
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक! मंझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 10 किलो खराब मिठाई कराई नष्ट
Jharkhand

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक! मंझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 10 किलो खराब मिठाई कराई नष्ट

September 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
  • नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल
  • त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक! मंझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 10 किलो खराब मिठाई कराई नष्ट

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.